{"_id":"65d72f5693c8ab6c1a182abdc76f3893","slug":"girl-immolation-on-molestation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ पर किशोरी ने किया आत्मदाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ पर किशोरी ने किया आत्मदाह
अमर उजाला कानपुर
Updated Mon, 03 Aug 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायपुरवा में रविवार को एक किशोरी ने छेड़छाड़ से दुखी हो आग लगाकर जान दे दी। छेड़छाड़ का आरोप छह साल छोटे ममेरे भाई पर है। रायपुरवा एसओ के मुताबिक किशोरी के बयान नहीं हो पाए थे, अब तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
मूलरूप से हमीरपुर जिले की रहने वाली किशोरी रायपुरवा में एक साल से अपने मामा के घर पर रह रही थी। रविवार सुबह वह छत पर गई और आग लगा ली। शोर सुनकर परिजन छत पर पहुंचे। उन्होंने आग बुझाकर किशोरी को हैलट में भर्ती कराया। गंभीर रूप से झुलसी किशोरी ने देर शाम अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मामा ने बताया कि किशोरी ने शनिवार को अपनी मामी से छोटे ममेरे भाई की शिकायत की थी। किशोरी का कहना था कि छह साल छोटा ममेरा भाई काफी घुला मिला था। पिछले एक-डेढ़ माह से जब भी किशोरी घर में अकेले होती थी, तो ममेरा भाई छेड़छाड़ करने लगता था।
विज्ञापन
शनिवार को तो ममेरे भाई ने सारी हदें पार कर दी। बकौल मामा यह बात सुनने के बाद उन्होंने अपने बेटे को पीटा। वह अपने को बेगुनाह बताकर किशोरी को ही इसके लिए गुनहगार बताने लगा।
उन्हें लगता है कि किशोरी ने इस पर हंगामा होने के डर से खुद को आग लगा ली। रायपुरवा एसओ प्रदीप कुमार ने बताया कि सूचना पर एसआई शाही को हैलट भेजा गया था, लेकिन लड़की के बयान नहीं हो पाए।