{"_id":"68b057ffa84147fbec08183c","slug":"girl-hit-the-private-part-of-young-man-who-was-blackmailing-and-sexually-exploiting-her-with-a-blade-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: ब्लैकमेलिंग कर शारीरिक शोषण करने वाले युवक के प्राइवेट पार्ट पर युवती ने मारा ब्लेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: ब्लैकमेलिंग कर शारीरिक शोषण करने वाले युवक के प्राइवेट पार्ट पर युवती ने मारा ब्लेड
Thu, 28 Aug 2025 06:54 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 28 Aug 2025 06:54 PM IST
सार
Hardoi News: शारीरिक शोषण करने वाले युवक के प्राइवेट पार्ट पर युवती ने ब्लेड मार दिया। राजस्थान निवासी युवक मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शारीरिक शोषण से परेशान युवती ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से वार कर दिया। युवक लहूलुहान होकर मौके से भाग रहा था। इसी बीच पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ लिया और सीएचसी में भर्ती कराया। घटना मल्लावां नगर के एक मोहल्ले में बुधवार देर रात हुई।
विज्ञापन
नगर के एक मोहल्ला निवासी परिवार तीन साल पहले हरिद्वार में रहकर फैक्टरी में काम करता था। परिवार की एक युवती भी माता-पिता के साथ हरिद्वार में रहती थी। युवती के मुताबिक हरिद्वार में ही राजस्थान के हनुमानगढ़ जनपद निवासी युवक भी पड़ोस में रहता था। वह वहां एक नामी कंपनी में काम करता था। युवक का उसके घर आना-जाना था।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी दौरान युवक ने युवती का एक वीडियो नहाते समय बना लिया था। इसी वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर युवती का शारीरिक शोषण करने लगा। बाद में कुछ अन्य आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक मल्लावां आकर भी युवती का शारीरिक शोषण करने लगा। बुधवार रात लगभग दस बजे मल्लावां में युवती के घर पहुंचा और शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन
इसी दौरान युवती ने उसके प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से वार कर दिया। हालत बिगड़ने पर युवक वहां से भाग रहा था। इसी दौरान पुलिस ने रास्ते में उसे चोर समझकर पकड़ लिया। कपड़ों में खून लगा देख पुलिस ने उससे पूछताछ की और फिर सीएचसी ले गए। सीएचसी से उसे मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया। प्रशिक्षु सीओ हरेकृष्ण शर्मा ने बताया कि युवक का इलाज चल रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी।