फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Girl harassed by cop in up, Priyanka tweets video

प्रियंका गांधी का ट्वीट, लिखा- छेड़खानी की रिपोर्ट लिखवाने गई लड़की से थाने में इस तरह का व्यवहार

Fri, 26 Jul 2019 01:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 26 Jul 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
Girl harassed by cop in up, Priyanka tweets video
किशोरी के कपड़ों पर सवाल उठाने वाला सिपाही - फोटो : अमर उजाला
यूपी की राजनीति में सक्रिय होने के साथ प्रियंका गांधी अब हर छोटे बड़े मुद्दे पर यूपी सरकार से सवाल करती हुई नजर आ रही हैं। सोनभद्र मामले में प्रियंका की गिरफ्तार के बाद से यूपी के राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। अब उत्तर प्रदेश की मित्र पुलिस का एक वीडियो ट्वीट कर प्रियंका ने फिर से पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिया है। इससे पहले भी प्रियंका यूपी पुलिस के काम करने के तरीके पर सवाल खड़े कर चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर के एक पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखवाने गई लड़की से पुलिस वाले के गलत व्यवहार का एक वीडियो ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने कहा है '' छेड़खानी की रिपोर्ट लिखवाने गई लड़की के साथ थाने में इस तरह का व्यवहार हो रहा है। एक तरफ उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम नहीं हो रहे, दूसरी तरफ कानून के रखवालों का ये बर्ताव। महिलाओं को न्याय दिलाने की पहली सीढ़ी है उनकी बात सुनना।''
विज्ञापन
विज्ञापन

 



 

Girl harassed by cop in up, Priyanka tweets video
प्रियंका गांधी - फोटो : PTI

क्या है पूरा मामला 

कानपुर के नजीराबाद में मंगलवार को छेड़छाड़ की शिकायत करने पहुंची किशोरी के पहनावे पर सवाल उठाने वाले हेड कांस्टेबल तारबाबू को एसएसपी अनंत देव ने बुधवार को लाइन हाजिर कर दिया। सरोजनीनगर निवासी किशोरी से मंगलवार सुबह मोहल्ले में युवक ने छेड़छाड़ की थी।

विरोध करने पर युवक ने किशोरी के भाई की पिटाई कर दी थी। किशोरी इसकी शिकायत लेकर थाने पहुंची। आरोप था कि वहां मौजूद हेड कांस्टेबल तारबाबू ने उनके पहनावे पर ही सवालिया निशान खड़ा कर दिया। इस घटनाक्रम का वीडियो परिजनों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। नजीराबाद पुलिस अभी तक पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज नहीं की है।

महिला अपराध पर शहर पुलिस की शर्मनाक हरकत पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को हेड कांस्टेबल का वीडियो शेयर कर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। इसके कुछ ही देर बाद एसएसपी अनंत देव ने आरोपी हेडकांस्टेबल को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed