फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girl friend committed suicide with boy friend

दोनों की मोहब्बत से घरवालों को थी दिक्कत, फिर एक फंदे से झूल गए मौसेरे भाई-बहन

Fri, 29 Mar 2019 12:21 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 29 Mar 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
girl friend committed suicide with boy friend
डेमो पिक
कानपुर के बिठूर में बुधवार रात प्रेमी युगल ने घर से भागकर खुदकुशी कर ली। दोनों रिश्ते में मौसेरे भाई-बहन थे। इस वजह से परिजन दोनों की शादी के लिए तैयार नहीं थे। दोनों की अलग-अलग जगहों शादी तय कर दी गई थी।
विज्ञापन


इसी बात से आहत होकर दोनों ने एक साथ फांसी लगा ली। गुरुवार सुबह लड़के के परिजनों ने लड़की पक्ष पर ऑनर किलिंग का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। पुलिस के बिना फोरेंसिक जांच के शवों को लोडर पर रखवाए जाने पर पथराव कर बिठूर-मंधना मार्ग पर जाम लगा दिया। कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे सीओ कल्याणपुर ने मामला शांत कराया। करीब 45 मिनट बाद जाम हट सका।
विज्ञापन

प्रमोद के बाएं हाथ की नस दो जगह से कटी थी

बिठूर के टिक्कनपुरवा गांव निवासी राम सिंह मौर्या का बेटा प्रमोद कुमार मौर्या (23) एक प्राइवेट कंपनी में सुपरवाइजर था। उसका तीन साल से गांव की कोमल (18) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कोमल प्रमोद की मौसेरी बहन थी। करीब 15 दिन पहले परिजनों को दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चला तो उनके मिलने-जुलने पर रोक लगा दी गई।

पुलिस के  मुताबिक प्रमोद के परिजनों ने गुजरात में रहने वाले गांव के ही एक शख्स की बेटी से उसकी शादी पक्की कर दी। सात मई को प्रमोद का तिलक और 12 मई को शादी होनी थी। कोमल के परिजनों ने उसका ब्याह परियर गांव उन्नाव निवासी पेंटर से तय कर दी थी। 28 मार्च (गुरुवार) को उसकी गोद भराई होनी थी।

 

प्रमोद के बाएं हाथ की नस दो जगह से कटी थी

प्रमोद व कोमल परिजनों के निर्णय से खुश नहीं थे। दोनों एक-दूसरे से विवाह करना चाहते थे। प्रमोद परिजनों को बिना बताए बुधवार रात करीब 7:30 बजे घर से निकल गया। कोमल 8:00 बजे शौच जाने के बहाने घर से निकली।

देर रात गांव से 250 मीटर दूर एक खेत में शीशम के पेड़ से दोनों के शव एक ही फंदे से लटकते मिले। फांसी कपड़े के टेप से रस्सी बनाकर लगाई। फोरेंसिक टीम को मौके से ब्लेड, डाई की दो पुड़िया और सिम मिला है। प्रमोद के बाएं हाथ की नस दो जगह से कटी थी। दोनों ने डाई भी पी। जांच के बाद फोरेंसिक टीम ने मामला खुदकुशी का करार दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed