मोहब्बत के लिए लड़की ने घर छोड़ा, अब प्रेमी के बड़े भाई से निकाह का दबाव
कन्नौज जनपद के एक गांव निवासी युवती करीब दो माह पहले नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ आई थी। दो माह तक निकाह नहीं करवाने पर उसने शुक्रवार को यूपी 100 को फोन कर मामले की सूचना दी।
युवती जिससे प्रेम करती है उसी से शादी करने की बात पर अड़ी रही
युवक के पिता ने बताया कि वह तीसरे नंबर के बेटे के साथ आई है। अभी बड़े बेटों का निकाह नहीं हुआ है। वह छोटे का कैसे कर दें। वह बड़े बेटे से निकाह करवाने को तैयार हैं। इस पर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। वहां युवती जिससे प्रेम करती है उसी से शादी करने की बात पर अड़ी रही।
जानकारी पर ग्राम प्रधान जाहर सिंह भी थाने में पहुंच गए। उन्होंने बताया कि युवती जिससे प्रेम करती है, उसी से निकाह करवाना चाहिए। देर शाम तक थाने में समझौते का प्रयास चलता रहा।