{"_id":"598062cf4f1c1bdc7d8b46ad","slug":"girl-do-suicide-in-kanpur-dehat-over-arguement-with-mother","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खेत चलने को कहा था...झूल गई फांसी पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत चलने को कहा था...झूल गई फांसी पर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 01 Aug 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर में किशोरी की आत्महत्या
मां ने खेत पर चलकर काम में हाथ बटाने को कहा था। साथ नहीं गई वो, जब घर वाले वापस आए तो मंजर देखकर हडकंप मच गया। जानिये ये मामला....
विज्ञापन
Trending Videos
हमीरपुर
सुबह मां ने खेत पर चलने को कहा था, मन न होने के कारण बेटी ने मना कर दिया, इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, काफी देर झगडे के बाद मां व अन्य घर वाले बेटी को घर पर छोड़ कर धान कटाई के लिए चले गए। खेत से वापस लौटे तो बेटी का शव घर के बाहर फांसी पर झूलता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर
बेटी की हालत देखकर पिता बदहवास सा हो गया, वो ये समझ ही नहीं पाया इतनी छोटी सी बात पर कैसे उसकी बेटी नें आखिर ऐसा खतरनाक कदम उठा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार वालों का बयान लिखा व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना यूपी के हमीरपुर में थाना सुमेरपुर के पत्योरा गांव की है।
हमीरपुर
पुलिस ने घर व गांववालों से पू्छताछ की तो आत्महत्या का मामला ही सामने आया, पर इतनी सी बात पर आत्महत्या वाला पहलू पुलिस के गले नहीं उतर रहा है, जांच अभी भी जारी है।