फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Girl dies due to entanglement of dupatta in thresher in Kanpur Dehat

Kanpur Dehat: थ्रेसर में फंसा दुपट्टा...युवती की मौत, मड़ाई करने गई थी खेत, दुखी मन से परीक्षा देने पहुंचा भाई

Wed, 01 Mar 2023 11:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 01 Mar 2023 11:05 PM IST
सार

बैना गांव में एक युवती का दुपट्टा थ्रेशर में फंस गया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई। युवती परिजनों के साथ सरसों की मड़ाई करने गई थी।

विज्ञापन
Girl dies due to entanglement of dupatta in thresher in Kanpur Dehat
वर्षा (फाइल फोटो) और रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में राजपुर कस्बे के बैना गांव में सरसों की फसल की मड़ाई करने के दौरान थ्रेशर मशीन में दुपट्टा फंसने से एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन थ्रेसर बंद कर उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। राजपुर थानाक्षेत्र के बैना गांव निवासी किसान कपिल देव सिंह अपने खेत में बुधवार को परिवार के साथ थ्रेशर मशीन से सरसों की मड़ाई कर रहे थे। उनकी 20 वर्षीय बेटी वर्षा भी काम में हाथ बंटा रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान वर्षा के सिर में बंधा दुपट्टा और बाल थ्रेसर मशीन में फंस गए। जब तक थ्रेसर बंद किया जाता तब तक वर्षा का सिर मशीन की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि वर्षा राजपुर के एक महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। घटना के बाद मां ममता देवी, बड़ी बहन आकांक्षा (21) और छोटा भाई सुदामा (16) बिलख पड़े। आस-पड़ोस के लोग उन्हें सांत्वना देते रहे।

पुलिस को नहीं दी सूचना,कर दिया अंतिम संस्कार
परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर छात्रा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। राजपुर थानाध्यक्ष अनुराग पांडेय ने बताया कि उन्हें किसी ने घटना की जानकारी नहीं दी है। मामले की जांच की जाएगी। फिलहाल ग्रामीणों से जानकारी जुटाई जा रही है।

दुखी मन से परीक्षा देने पहुंचा भाई सुदामा
वर्षा का छोटे भाई सुदामा की बुधवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा थी। इसी बीच वर्षा की मौत हो गई, तो वह बेसुध हो गया। सुदामा के भविष्य को देखते हुए प्रधान मिंटू सिंह और अन्य ग्रामीणों ने उसे परीक्षा देने के लिए समझाया। इस पर दुखी मन से सुदामा शाहजहांपुर स्थित नेहरू इंटर कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed