{"_id":"5dc589488ebc3e5b39797d0a","slug":"girl-died-while-shopping-with-her-fiance","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: मंगेतर के साथ खरीदारी करने गई युवती की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: मंगेतर के साथ खरीदारी करने गई युवती की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Fri, 08 Nov 2019 10:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 08 Nov 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के कल्याणपुर में मंगेतर संग खरीदारी करने गई युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने मंगेतर पर हत्या का आरोप लगाकर कल्याणपुर थाने में तहरीर दी है। कल्याणपुर के देवी सहाय नगर निवासी प्राइवेट कर्मी प्रेमलाल ने बेटी सोनी (24) की शादी छह माह पहले फतेहपुर निवासी युवक से तय की थी।
गुरुवार सुबह वह घर से बेटी को शॉपिंग के लिए ले गया। फिर वह अपने घर फतेहपुर ले गया, जहां देर शाम सोनी की तबीयत बिगड़ गई। मंगेतर ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे हैलट रेफर किया गया। शुक्रवार तड़के सोनी की मौत हो गई।
थाना प्रभारी अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम हाउस में मंगेतर के घर वाले भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
एक माह पहले हुई थी गोद भराई
सोनी के दो भाई रोहन और मोहित हैं। रोहन ने बताया कि एक माह पहले सोनी की गोद भराई हुई थी। फरवरी में शादी थी। शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। सोनी की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई।