फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Girl died due to snake bite, Innocent had gone to get a glass of milk in the room, SDM said will get help of f

सांप के काटने से बालिका की मौत: कमरे में दूध का गिलास लेने गई थी मासूम, SDM बोले- चार लाख की मिलेगी सहायता

Wed, 16 Aug 2023 05:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 16 Aug 2023 05:50 PM IST
सार

Kannauj News: एसडीएम उमाकांत तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सर्पदंश से मृत्यु होने की पुष्टि होने पर नियमानुसार चार लाख की आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
Girl died due to snake bite, Innocent had gone to get a glass of milk in the room, SDM said will get help of f
मृतका अनामिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में घर के कमरे में दूध के लिए गिलास लेने गई बालिका को सांप ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नगला दुर्गा निवासी अनामिका (06) पुत्री श्याम बाबू मंगलवार की देर शाम अपने घर के कमरे में दूध के लिए गिलास लेने गई थी। तभी लकड़ी के बक्से के पास बैठे सांप ने काट लिया। उसने कमरे से बाहर आकर अपनी मां लक्ष्मी देवी को दर्द की बात बताई।
विज्ञापन

झाड़फूंक के लिए ले गए मैनपुरी
सांप का निशान देख मां घबरा गई और कुछ ही देर में अनामिका की हालत बिगड़ गई। आनन फानन परिजन उसे लेकर सौ शैया अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि इससे परिजन संतुष्ट नहीं हुए और बालिका को झाड़फूंक के लिए मैनपुरी ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार लाख की आर्थिक मदद दिलाई जाएगी
हालांकि वहां से भी मायूसी हाथ लगी। परिजन उसके शव को गांव ले आए। बुधवार की सुबह विशुनगढ़ थाने की पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसडीएम उमाकांत तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सर्पदंश से मृत्यु होने की पुष्टि होने पर नियमानुसार चार लाख की आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed