फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Girl died by drowning in a pond, went to bathe with brothers and children, relatives refused post mortem

Kannauj: तालाब में डूबकर बच्ची की मौत, भाईयों और बच्चों के साथ गई थी नहाने, परिजनों का पोस्टमार्टम से इनकार

Fri, 21 Jul 2023 05:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 21 Jul 2023 05:16 PM IST
सार

Kannauj News: छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालाब में डूबकर मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया है। मामले में परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Girl died by drowning in a pond, went to bathe with brothers and children, relatives refused post mortem
बच्ची की मौत के गम में रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में अपने भाईयों के साथ तालाब में नहाने के लिए गई बच्ची की डूबकर मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने बच्ची के शव को बाहर निकाला। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम हाथिन निवासी इश्तियाक अली की छह वर्ष की पुत्री शमा अपने बड़े भाई मोनू, बाबू के अलावा मोहल्ले के दूसरे बच्चों के साथ घर से एक किलोमीटर दूर कपूरपुर मौजा में स्थित एक तालाब में नहाने के लिए गई थी। तालाब में नहाने के दौरान शमा पानी में डूब गई।
विज्ञापन

साथ में आए बच्चों ने घर जाकर उसके परिजनों को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के पिता मजदूरी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद घबराकर भाग गए भाई
शमा अपने जिन भाईयों के साथ तालाब पर नहाने के लिए गई थी। भाई मोनू व बाबू उसके डूबने के बाद घबराकर तालाब से भाग गए। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की तो तीन घंटे बाद मोनू एक ढेंचा के खेत में बैठा मिला। हालांकि समाचार लिखे जाने तक परिजन शमा के दूसरे भाई बाबू का पता नहीं लगा पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed