फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी समारोह में गोरिये...गोली चल जाएगी गाने पर चली गोली डांसर के जबड़े में जा लगी, दो गिरफ्तार

Sat, 07 Dec 2019 11:25 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 07 Dec 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
girl dancers injured by shooting at a wedding ceremony in chitrakoot, two people arrested
पुुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में प्रधान की बेटी की शादी में डांस पार्टी में गोली चलने के मामले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, मऊ थाना क्षेत्र में एक दिसंबर को प्रधान की बेटी की शादी में डांस पार्टी में  नाच गाने के दौरान ताबड़तोड़ गोलियां चली थीं, इस दौरान एक गोली महिला डांसर के जबड़े में लग गई थी। महिला डांसर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 
girl dancers injured by shooting at a wedding ceremony in chitrakoot, two people arrested
शादी समारोह में चली गोली, डांसर घायल - फोटो : अमर उजाला
यह है पूरा मामला
शादी समारोह में गोली चलने से वहां हड़कंप मच गया था। अफरा-तफरी में बरात में आए दो सगे भाई भी मामूली रूप से घायल हुए थे। तमंचा लेकर आरोपी भागने लगा तो कुछ लोगों ने पकड़कर उसकी पिटाई शुरू की, लेकिन इसी बीच गांव के कई लोगों ने आकर उसे छुड़ा लिया तब आरोपी भागने में सफल रहा। इसके बाद डांसर को तत्काल मऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर किया।
girl dancers injured by shooting at a wedding ceremony in chitrakoot, two people arrested
शादी समारोह में चली गोली, डांसर घायल - फोटो : अमर उजाला
डांस पार्टी हमीरपुर जिले के भरूआ गांव की थी। सूचना पर अपर एसपी समेत भारी पुलिस बल पहुंचा लेकिन आरोपी नहीं मिला। इसके बाद पूरा वैवाहिक कार्यक्रम पुलिस की मौजूदगी में हुआ। टिकरा ग्राम पंचायत के प्रधान सुधीर सिंह की पुत्री सपना की शादी का कार्यक्रम शनिवार को चल रहा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
girl dancers injured by shooting at a wedding ceremony in chitrakoot, two people arrested
शादी समारोह में चली गोली, डांसर घायल - फोटो : अमर उजाला
मानिकपुर थाना क्षेत्र के बराहमाफी गांव के शिव प्रताप के पुत्र अशोक पटेल बरात लेकर आए थे। गांव के खेत के पास स्थित जनवासे में भरूआ सुमेरपुर से मंगाए गए डांस पार्टी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी में बरातियों व घरातियों में से कुछ लोगों ने शराब के नशे में धुत होकर रात लगभग साढे 11 बजे तमंचे से हर्ष फायरिंग कर दी।

जिससे डांसर हीना पत्नी पूना निवासी भरुआ सुमेरपुर, मिथलेश और कमलेश पुत्रगण दौलतराम घायल हो गए। यह देख वहां अफरा-तफरी मच गई। कुछ बरातियों ने फायरिंग करने वाले युवक को दबोचकर जमकर पिटाई कर दी। किसी तरह बचकर युवक वहां से भाग गया।
 
विज्ञापन
girl dancers injured by shooting at a wedding ceremony in chitrakoot, two people arrested
शादी समारोह में चली गोली, डांसर घायल - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही अपर एसपी बलवंत चौधरी व मऊ थानाध्यक्ष सुभाष चौरसिया पुलिस बल के साथ पहुंचे और आनन-फानन घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत के चलते डाक्टरों ने प्रयागराज फिर वहां से लखनऊ रेफर किया था।

पुलिस की मौजूदगी में रविवार सुबह चार बजे के बाद वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हुए। पुलिस की मौजूदगी में ही विदाई कराई गई। दूल्हे के चाचा रामप्रताप ने थाने में एक अज्ञात के विरुद्ध तहरीर देकर मामला दर्ज कराया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed