{"_id":"6066a6237209d6272d18b1ed","slug":"girl-committs-suicide-as-she-gets-fed-up-of-eve-teasing-in-rajpur-area-of-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात: छेड़छाड़ से तंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, आरोपियों पर मारपीट के भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात: छेड़छाड़ से तंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, आरोपियों पर मारपीट के भी आरोप
Fri, 02 Apr 2021 10:35 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 02 Apr 2021 10:35 AM IST
सार
- 9वीं कक्षा की छात्रा थी मृतका किशोरी।
- परजन बोले- आरोपियों ने घर में घुसकर की छेड़खानी।
- विरोध करने पर किशोरी के साथ की मारपीट।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के पैलावर गांव में गुरुवार की देर शाम एक नाबालिग छात्रा का शव घर के अंदर कमरे में दुपट्टे के सहारे लटका मिला। मृतक किशोरी कक्षा 9 की छात्रा थी। परिजनों ने गांव के ही रहने वाले राधेश्याम के बेटों प्राशू हनी व बाबू पर घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची राजपुर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। सूचना पर सिकंदरा सटटी थाना पुलिस के साथ पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक धनश्याम चौरसिया ने परिजनों से जानकारी जुटाई। मृतक किशोरी की मां ऊषा देवी ने पुलिस को बताया कि गांव के उपरोक्त तीनों लोग उसकी बेटी के साथ आए दिन राह चलते छेड़छाड़ करते थे।
विज्ञापन
गुरुवार को वह अपने वकील पति के साथ खेतों पर गई थी। तभी बेटी को अकेला पाकर युवकों ने घर में घुसकर छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर बेटी की पिटाई का भी आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
राजपुर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि छेड़छाड़ के आरोपितों के पिता राधेश्याम को देर रात हिरासत में लिया गया है। पूरे मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है।