फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girl committed suicide one day before wedding

डोली की जगह उठी अर्थी, शादी वाले दिन युवती ने की आत्महत्या, दोनों परिवारों में छाया मातम

Thu, 21 Jun 2018 10:12 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 21 Jun 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
girl committed suicide one day before wedding
गांव में युवती की मौत के बाद गमगीन बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में आसीवन थानाक्षेत्र में एक युवती ने अपने मातृपूजन के बाद रात में जहर खाकर जान दे दी। गुरुवार को उसकी बारात आनी थी लेकिन शादी वाले दिन उसकी अर्थी उठी। पुलिस ने मौके पर जांच की। परिजनों से घटना की जानकारी तो सभी अनजान बने रहे।
विज्ञापन


आसीवन थानाक्षेत्र के टिकाना गांव निवासी सोहनलाल ने अपनी बेटी रूमा (20) का विवाह सफीपुर कोतवाली के गांव देवगांव निवासी जुल्मी धानुक के बेटे मनोज से तय किया था। गुरुवार को रूमा की बारात आनी थी। घर पर शादी की तैयारियां चल रही थीं। बुधवार देर शाम परिवार के लोग और रिश्तेदार मातृपूजन की तैयारी कर रहे थे। तभी रूमा सिर में दर्द होने की बात कह कर कमरे में चली गई।
विज्ञापन


परिजन भी कार्यक्रम पूरा होने के बाद सोने चले गए। रात में ही रूमा ने घर में रखा जहर पी लिया। गुरुवार सुबह रूमा सोकर नहीं उठी तो मां सुखरानी उसे जगाने पहुंची। कई बार आवाज देने पर भी रूमा नहीं उठी तो हिलाया लेकिन उसके शरीर में कोई हरकत न होने पर मौत की जानकारी हुई। मां ने परिवार व रिश्तेदारों को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

girl committed suicide one day before wedding
डेमाे पिक
प्रभारी थानाध्यक्ष अमर सिंह ने पूछताछ की तो परिजनों ने कुछ भी जानकारी न होने की बात कही और सवालों से बचते रहे। पुलिस ने गांव और घर के आसपास के लोगों से जानकारी की लोगों ने बताया कि शायद इस रूमा शादी से खुश नहीं थी इसीलिए यह कदम उठाया। मृतका पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। कार्यवाहक थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि बड़े भाई मैकू ने बहन के जहर खाने से मौत होने की तहरीर दी है। किसी पर आरोप नहीं लगाया है। घटना की जांच की जा रही है।

दोनों परिवारों में छाया मातम 
बारात को लेकर वर व कन्या पक्ष दोनों में खुशी का माहौल था। वर पक्ष के यहां भी लगभग रिश्तेदार आ चुके थे और वह गुरुवार को बारात में आने की तैयारी कर रहे थे। मौत की खबर मिलते ही युवती के घर पहुंचे और मौत का कारण पूछा तो परिजन चुप्पी साध गए।  

मंगल गीत की जगह मचा करुण क्रंदन 
जिस घर में बेटी की शादी को लेकर सभी खुश थे। घर पर गौरिहाई रश्म की तैयारी चल रही थी। मंगलगीत गाए जा रहे थे। वहां रूमा के मौत से मंगलगीत करुण क्रंदन में बदल गए। चीख की आवाजें सुनाई देने लगीं। मौत से सभी बेहाल हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed