फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girl committed suicide jumping into river

'मेरी अंतिम इच्छा 'डेड बॉडी मिले तो पी.एम. न कराएं...आप सबकी लाडली', स्कूटी खड़ी कर गंगा में कूद गई

Sat, 08 Sep 2018 09:00 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 08 Sep 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
girl committed suicide jumping into river
बिठूर गंगा पुल पर खड़ी छात्रा की स्कूटी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में सफीपुर कोतवाली के परियर-बिठूर पुल पर आईटीआई की छात्रा स्कूटी खड़ी कर गंगा में कूद गई। परियर पुलिस चौकी इंचार्ज ने छात्रा की तलाश के लिए छह गोताखोर, छह नाव व एक स्टीमर लगाया है। छात्रा कानपुर के थाना चौबेपुर के गांव आलमपुर की रहने वाली है। पुलिस को स्कूटी से सुसाइड नोट मिला है। उसने अपनी आत्महत्या के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। 
विज्ञापन


कानपुर नगर के थाना चौबेपुर के गांव आलमपुर निवासी शिल्पी यादव (22) पुत्री शिवकुमार यादव शुक्रवार दोपहर  करीब 12 बजे घर से बिना बताए स्कूटी लेकर निकली थी। लगभग दो बजे वह परियर-बिठूर पुल पर पहुंची और स्कूटी खड़ी कर गंगा में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने आवाज लगाई लेकिन तब तक वह कूद चुकी थी।
विज्ञापन


 

खुदकुशी के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है

girl committed suicide jumping into river
छात्रा की स्कूटी में मिला सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला
परियर चौकी इंचार्ज मोहम्मद जावेद ने आनन-फानन में छह गोताखोर, छह नाव व एक स्टीमर बुलाकर उसकी तलाश कराई लेकिन गंगा उफान पर होने से कहीं उसका पता नहीं चला। छात्रा की स्कूटी में मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि वह कानपुर के रावतपुर स्थित मानप्रस्थ में आईटीआई की छात्रा है। उसने खुदकुशी के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। यह भी लिखा है कि परिजनों को परेशान न किया जाए। साथ ही अंतिम इच्छा जाहिर की है कि शव मिलने पर उसका पोस्टमार्टम न कराया जाए।

छात्र के गंगा में कूदने की सूचना पर परिजन परियर पुल पहुंचे। युवती के गंगा में कूदने के पीछे के कारणों की जानकारी परिजन भी नहीं दे पाए। युवती छह भाई-बहनों में चौथे नंबर की है। मां रमा व अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed