फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girl committed suicide in kanpur

Earphone लगाकर मौत के फंदे पर झूल गई छात्रा

Sun, 25 Mar 2018 02:52 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 25 Mar 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
girl committed suicide in kanpur
डेमाे पिक
यूपी के कानपुर में कक्षा 9 की छात्रा का फांसी लगाना पूरे शहर में चर्चा का विषय बना रहा। कान में लीड लगाकर मोबाइल से गाना सुनते हुए फांसी लगाना परिवार,पुलिस और आसपास के लोगों के लिए एक अबूझ पहेली सा बन गया है। जानें क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन

 

 

गाना सुनते हुए फांसी पर झूल गई

girl committed suicide in kanpur
डेमाे पिक
कानपुर के श्यामजीपुरम, कल्याणपुर में शनिवार को नौवीं कक्षा की छात्रा कान में लीड लगाकर मोबाइल से गाना सुनते हुए फांसी पर झूल गई।  परिजन छात्रा के खुदकुशी करने की वजह नहीं बता सके हैं। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

गाना सुनते हुए दुपट्टे से टिन शेड के एंगिल के सहारे फांसी लगा ली

girl committed suicide in kanpur
डेमाे पिक

श्यामजीपुरम निवासी बसंत कुमार प्राइवेट काम करते हैं। परिवार में पत्नी सुनीता, बेटे करन, अर्जुन और इकलौती बेटी किरन (15) हैं। किरन नौंवी कक्षा में पढ़ती थी। बसंत ने पुलिस को बताया कि दोपहर में वह और पत्नी काम पर निकले थे। दोनों बेटे भी घर के बाहर गए थे। उसी दौरान किरन ने मोबाइल की लीड कान में लगाई और गाना सुनते हुए दुपट्टे से टिन शेड के एंगिल के सहारे फांसी लगा ली।

 

विज्ञापन

खुदकुशी करने की वजह परिवार के लोग नहीं बता सके

girl committed suicide in kanpur
डेमाे पिक
दोपहर बाद भाई करन घर पहुंचा, तो दरवाजा भीतर से बंद था। किरन के आवाज देने पर किरन ने दरवाजा नहीं खोला, तो वह पड़ोसी के मकान की छत से अपने घर में पहुंचा। वहां देखा तो किरन फांसी पर लटकती मिली। थानाप्रभारी समीर कुमार सिंह ने बताया कि किरन के खुदकुशी करने की वजह परिवार के लोग नहीं बता सके हैं। जांच के बाद खुदकुशी का सही कारण सामने आ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed