{"_id":"5d36d51c8ebc3e6d250db895","slug":"girl-committed-suicide-in-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: कक्षा आठ की छात्रा ने स्पोर्ट्स हॉस्टल में फांसी लगाकर जान दी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: कक्षा आठ की छात्रा ने स्पोर्ट्स हॉस्टल में फांसी लगाकर जान दी, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 23 Jul 2019 03:36 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 23 Jul 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
सलोनी शर्मा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के इटावा जिले में मंगलवार को स्पोर्ट्स हॉस्टल में छात्रा ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। यहां आगरा के बाह थाना क्षेत्र के जरार निवासी सलोनी शर्मा (14) पुत्री विजय कुमार स्पोर्ट्स हॉस्टल सैफई में कक्षा 8 की छात्रा थी।
बैडमिंटन की खिलाड़ी सलोनी के कमरे में दो अन्य छात्राएं भी रहती हैं। सोमवार रात तीनों छात्राएं कमरे में सोई थीं। मंगलवार सुबह दोनों छात्राएं उठी तो सलोनी का शव फांसी पर लटका था। सलोनी ने कमरे की छत में लगे कुंडे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाई।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस हॉस्टल पहुंची। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम से कमरे की जांच कराई गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।