फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girl commits suicide in kanpur up

कानपुर: होनहार छात्रा ने फांसी लगाई, 10वीं में थे 95 प्रतिशत अंक, आत्महत्या की वजह जानने में जुटी पुलिस

Wed, 07 Jul 2021 12:30 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 07 Jul 2021 12:30 AM IST
सार

थाना प्रभारी अनुराग मिश्रा ने बताया कि परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके हैं। छात्रा का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
girl commits suicide in kanpur up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के गुजैनी में रहने वाली 12वीं की छात्रा ने सोमवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा पढ़ाई में होनहार थी। 10वीं में उसके 94.8 प्रतिशत नंबर थे। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। नीरज पांडेय नैनीताल में ठेकेदारी करते हैं।
विज्ञापन


उनकी पत्नी शिखा दो बच्चों मुस्कान (17) व विराट के साथ गुजैनी में रहती हैं। नीरज ने बताया कि 15 दिन पहले वे घर आए थे। सोमवार रात खाना खाने के बाद परिवार संग छत पर सोने चले गए। बेटी मुस्कान कमरे में पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन


देर रात करीब साढ़े 11 बजे पत्नी शिखा नीचे आई तो बेटी का शव फंदे से लटकता मिला। थाना प्रभारी अनुराग मिश्रा ने बताया कि परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके हैं। छात्रा का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। वहीं बिधनू के नगवां निवासी किसान किशनलाल के छोटे बेटे अनूप वर्मा (36) ने किदवईनगर थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुरवा में सोमवार रात पेड़ से एक्सीलेटर के वायर के सहारे फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूरी करने वाला अनूप नशे का लती था। सुबह उसका शव देखकर सोनू तिवारी ने पुलिस को सूचना दी। उस्मानपुर निवासी युवक ने उसकी पहचान कर बड़े भाई रिशू को जानकारी दी। रिशू ने बताया कि वह 10 दिन पहले घर से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed