फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Brother in law and brother in law raped and made a video, troubled by blackmailing the girl committed suicide

UP: जीजा-साले ने दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, ब्लैकमेलिंग से परेशान किशोरी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Thu, 14 Sep 2023 05:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 14 Sep 2023 05:36 AM IST
सार

Kanpur Crime: किशोरी ने सुसाइड नोट में लिखा है कि आरोपी जीजा और युवक ने घर बहाने से बुला लिया। यहां उसके घरवालों ने मारापीटा। इससे उसके कान से खून निकलने लगा था। युवक और उसके परिवार वाले दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे।

विज्ञापन
Brother in law and brother in law raped and made a video, troubled by blackmailing the girl committed suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में युवक ने किशोरी को प्रेमजाल में फांसकर दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वह वीडियो अपने बहनोई को दे दिया। उस वीडियो के जरिये बहनोई ने भी ब्लैकमेल कर किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद दोनों अक्सर उससे दुष्कर्म करने लगे।

विज्ञापन

इससे तंग आकर किशोरी ने सुसाइड नोट लिखकर जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस ने सुसाइड नोट व मोबाइल कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रावतपुर थाना क्षेत्र निवासी पत्थर घिसाई का काम करने वाले की बेटी हाईस्कूल पास करने के बाद घर में ही मां के काम में हाथ बंटाती थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले साल घाटमपुर कुरसेठा में वह परिवार संग एक शादी में गए थे। यहां एक युवक ने उसकी 17 वर्षीय बेटी से दोस्ती कर ली। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई। इस बीच युवक ने उनकी बेटी को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। फिर वही वीडियो अपने बहनोई को दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी ने खा लिया था जहर
इसके बाद उसका बहनोई भी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर बेटी से दुष्कर्म करता रहा। जीजा और साले के ब्लैकमेलिंग से तंग आकर मां से शिकायत की थी। मंगलवार को पत्नी छोटी बेटी को स्कूल लेने गई थी और वह काम पर गए थे। इसी बीच बेटी ने जहर खा लिया। हैलट में बेटी को मृत घोषित कर दिया गया।

घर बुलाकर मारा-पीटा, कान से आने लगा था खून
किशोरी ने सुसाइड नोट में लिखा है कि आरोपी जीजा और युवक ने घर बहाने से बुला लिया। यहां उसके घरवालों ने मारापीटा। इससे उसके कान से खून निकलने लगा था। युवक और उसके परिवार वाले दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे।

मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना
सुसाइड नोट में किशोरी ने लिखा है कि मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना। आप लोगों की कोई गलती नहीं। आप ने हमेशा मेरा साथ दिया। आप सबको भी बहुत दुख दिया है मैंने। सॉरी मेरी छोटी बहन माफ कर देना। मेरी मौत के जिम्मेदार युवक और उसके घर वाले हैं। युवक के झूठ और टॉर्चर की वजह से वह अपनी जान दे रही है।

दहशत में सहमी रही किशोरी
परिवार के लोगों ने बताया कि घटना के बाद उनकी बेटी लगातार घुट-घुटकर जी रही थी। काफी समय तक इस कांड को लोकलाज की वजह से घर वालों से छिपाए रखा, लेकिन जब जीजा साले ने ज्यादा परेशान करने के साथ शोषण की इंतहा पार की तो परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद किशोरी घर में डरी और सहमी रहती थी।

दोनों पक्षों में हुआ था लिखित समझौता
परिजनों ने बताया कि बेटी ने इस घटना की जानकारी उन लोगों को दी तो इसकी शिकायत युवक के परिजनों से की। इसके बाद इस मामले को पुलिस में जाने की बात कही। तो वे लोग किशोरी के बालिग होने पर शादी कर लेने की बात करने लगे। इस दौरान थाना पुलिस न करके दोनों पक्षों में लिखित में समझौता हो गया था। 24 अगस्त को द शादी होनी थी।

किशोरी ने आत्महत्या की है। सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। उसमें जो भी आरोप लगाए गए हैं, उसकी जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।  -नीरज ओझा, रावतपुर इंस्पेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed