{"_id":"581b88e44f1c1b5465435b1c","slug":"girl-commited-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्गवासी पापा को याद कर फांसी पर झूल गई ‘रूही’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्गवासी पापा को याद कर फांसी पर झूल गई ‘रूही’
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 04 Nov 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
कानपुर के बर्रा में भाजपा नेता की बेटी ने की आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता की पुण्यतिथि पर स्वर्गवासी पापा को याद कर बेटी फांसी पर झूल गई। गुरुवार को कानपुर बर्रा में भाजपा नेता अंजली सिंह की बेटी स्नेहा उर्फ रूही (25) ने फांसी लगा ली। परिजनों के अनुसार युवती पिता की मौत से अवसाद में थी।
अंजली सिंह के पति अनिरुद्ध सिंह की तीन नवंबर 2015 को कैंसर से मौत हो गई थी। तब से उनकी बड़ी बेटी स्नेहा काफी परेशान थी। अंजली के अनुसार अपने पिता को खोने के बाद स्नेहा अवसाद में चली गई। वह एमएससी की पढ़ाई कर रही थी। बकौल अंजली शाम को वह छोटी बेटी के साथ बाजार गई थी। बेटा प्रफुल्ल पास ही दोस्त के घर गया था। घर में स्नेहा अकेली थी। इसी दौरान उसने घर का दरवाजा बंद करने के बाद रस्सी के सहारे पंखे से फांसी लगा ली। देर शाम वह बाजार से घर लौटी तो दरवाजा बंद मिला। कोई जवाब न मिलने पर मोहल्ले वालों की मदद से घर का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर कमरे में स्नेहा फंदे पर झूल रही थी। कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रफुल्ल ने पुलिस को बताया कि पिता स्नेहा को काफी चाहते थे। पिता की मौत से बाद से वह काफी दुखी रहती थी।