फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girl commited suicide

स्वर्गवासी पापा को याद कर फांसी पर झूल गई ‘रूही’

Fri, 04 Nov 2016 12:28 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 04 Nov 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
girl commited suicide
कानपुर के बर्रा में भाजपा नेता की बेटी ने की आत्महत्या
पिता की पुण्यतिथि पर स्वर्गवासी पापा को याद कर बेटी फांसी पर झूल गई। गुरुवार को कानपुर बर्रा में भाजपा नेता अंजली सिंह की बेटी स्नेहा उर्फ रूही (25) ने फांसी लगा ली। परिजनों के अनुसार युवती पिता की मौत से अवसाद में थी।
विज्ञापन

अंजली सिंह के पति अनिरुद्ध सिंह की तीन नवंबर 2015 को कैंसर से मौत हो गई थी। तब से उनकी बड़ी बेटी स्नेहा काफी परेशान थी। अंजली के अनुसार अपने पिता को खोने के बाद स्नेहा अवसाद में चली गई। वह एमएससी की पढ़ाई कर रही थी। बकौल अंजली शाम को वह छोटी बेटी के साथ बाजार गई थी। बेटा प्रफुल्ल पास ही दोस्त के घर गया था। घर में स्नेहा अकेली थी। इसी दौरान उसने घर का दरवाजा बंद करने के बाद रस्सी के सहारे पंखे से फांसी लगा ली। देर शाम वह बाजार से घर लौटी तो दरवाजा बंद मिला। कोई जवाब न मिलने पर  मोहल्ले वालों की मदद से घर का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर कमरे में स्नेहा फंदे पर झूल रही थी। कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रफुल्ल ने पुलिस को बताया कि पिता स्नेहा को काफी चाहते थे। पिता की मौत से बाद से वह काफी दुखी रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed