फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girl call his father and jumped in river

नदी में छलांग लगाने से पहले बेटी ने पिता से कहे ये शब्द, चाहकर भी लोगों से बयां न कर पाया 

Sat, 13 Apr 2019 03:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 13 Apr 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
girl call his father and jumped in river
घटनास्थल पर पुलिस एवं रोते बिलखते मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला
जालौन के कालपी में बीएड की छात्रा ने कालपी के यमुना पुल से छलांग लगाकर जान दे दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में गोताखोर बुलाकर छात्रा का शव बाहर निकलवाया। कुछ ही देर में सूचना पाकर छात्रा के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाल सुधाकर का कहना है कि शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि छात्रा को अधिक मोबाइल का इस्तेमाल करने के लिए टोका गया था।
विज्ञापन


फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है। उरई के पुराना पटेल नगर निवासी किसान रमाकांत दीक्षित की बेटी ज्योति (20) ने शुक्रवार शाम यमुना पुल से छलांग लगा दी। ज्योति बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा थी। छलांग लगाने से पहले ज्योति ने राहगीर के मोबाइल से घर पर पिता को फोन कर बताया कि वह यमुना पुल से कूदने जा रही है। ज्योति को कूदते देख राहगीर भी सकपका गया और उसने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

गोताखोरों ने निकाला बाहर तब तक हो गई थी मौत

कुछ ही देर में पुलिस और ज्योति की तलाश करते हुए परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से ज्योति को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बेटी का शव आंखों के सामने देख पिता रमाकांत चीख पड़ा। परिवार के लोगों ने बड़ी मुश्किल से उन्हें संभाला। परिजनों के मुताबिक ज्योति तीन बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी।

कोतवाल का कहना है कि पिता ने अभी कुछ नहीं बताया है, पर साथ आए नाते रिश्तेदारों का कहना है कि ज्योति मोबाइल अधिक इस्तेमाल करती थी, इसी कारण अक्सर घरवाले उसे टोकते थे। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उरई स्थित घर पर मौजूद ज्योति के दादा हरिनारायण ने बताया कि बिटिया नवरात्र के व्रत रह रही थी, सुबह  उसने घर पर सभी के लिए हलुवा बनाया था और उन्हें भी देकर निकली थी।

क्या पता था कि उसके जाने के बाद अब सिर्फ उसकी मौत की सूचना ही आएगी। शाम को जैसे ही रमाकांत के फोन पर ज्योति ने अपने आत्महत्या करने की बात बताई तो वह बेटी का नाम लेते हुए चीख पड़े और मोबाइल उनके हाथ से छूट गया। मां अनीता भी बेटी की मौत की खबर सुनकर बदहवास हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed