{"_id":"5b9952da867a55014042d582","slug":"girl-burned-in-suspicion-of-illegal-relations-death-during-treatment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पड़ोस में रहती थी बेटे की प्रेमिका, घरवालों को नागवार गुजरी ये बातें तो लगा दी आग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोस में रहती थी बेटे की प्रेमिका, घरवालों को नागवार गुजरी ये बातें तो लगा दी आग, मौत
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 13 Sep 2018 08:26 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में शहर कोतवाली के एक गांव में बेटे से अवैध संबंधों के शक में युवती को पीटने और जलाने की घटना में पुलिस ने नामित पड़ोसन व उसकी बेटी और बेटे को देर रात गिरफ्तार कर लिया। झुलसी युवती की कानपुर के हैलट में इलाज के दौरान बुधवार शाम को मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में धारा बदलने की बात कही है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। बुधवार सुबह पुलिस ने फिर घटना स्थल का निरीक्षण किया।
शहर कोतवाली के एक गांव में मंगलवार रात एक युवती को पड़ोस में रहने वाली रीता ने बेटे अंशू व बेटी सरिता के साथ मिलकर उसके घर में घुसकर मारापीटा और केरोसिन डालकर जला दिया था। महिला को शक था कि युवती के उसके बड़े बेटे होरीलाल से अवैध संबंध हैं। पीड़ित युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसन और उसकी बेटी व बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाल अरुण द्विवेदी ने बताया कि हैलट में पीड़िता की मौत हो गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

घटना के बाद घर में मौजूद मिले आरोपी, डेढ़ महीने से नहीं हो रही थी बातचीत
डेमो पिक
युवती को जलाने के बाद तीनों आरोपी घर पर ही थे। जबकि जिस होरीलाल से अवैध संबंध बताए जा रहे हैं वह घटना के बाद से घर नहीं पहुंचा है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि तीनों आरोपियों ने पुलिस की नजर में खुद को बेकसूर साबित करने के लिए घर में मौजूद रहे या फिर घटना में उनका हाथ नहीं है। होरीलाल का कहना है युवती को उसके परिवार ने नहीं जलाया है। आरोप गलत है।
होरीलाल ने बताया कि उसका युवती से प्रेम संबंध है। लेकिन करीब डेढ़ महीने से दोनों में बातचीत नहीं हो रही थी। युवक के मुताबिक युवती के पिता ने उसे समझाया था। उसके बाद से उसने बात करना बंद कर दिया था। मंगलवार को युवती के परिवार में ही कुछ विवाद हुआ था।