फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Girl and her friend beaten fiercely, thrown from moving car, legs broken after being hit by car, report filed

Kanpur: युवती और उसके दोस्त को जमकर पीटा, चलती कार से फेंका...गाड़ी चढ़ाकर पैर तोड़े, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 17 Mar 2024 11:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 17 Mar 2024 11:25 AM IST
सार

Kanpur News: पीड़ित चारू ने बताया कि आरोपी पिता-पुत्र कुछ महीने पहले इंडियन ऑयल की पाइपलाइन से तेल चोरी के आरोप में जेल भी जा चुके हैं। थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Girl and her friend beaten fiercely, thrown from moving car, legs broken after being hit by car, report filed
अस्पताल में भर्ती घ्रायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में पनकी निवासी एक युवती ने पैसों के विवाद में पिता-पुत्र पर उसे और उसके दोस्त को इस्तपातनगर स्थित कार्यालय में ले जाकर पीटने का आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि उन दोनों को रात में चलती कार से भौंती तिराहे के पास फेंक दिया। पैदल जाते समय पीछे से उन पर कार चढ़ाकर दोनों के पैर तोड़ दिए।

विज्ञापन

दोनों रोड पर दो घंटे तक घायल पड़े रहे। पुलिस ने पहुंचकर दोनों को हैलट भेजा। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पनकी बी ब्लॉक निवासी चारू दीक्षित ने बताया कि पनकी निवासी अंकित त्रिपाठी व उसके पिता नंदकिशोर त्रिपाठी ने एक वर्ष पूर्व रतनपुर में एक कॉलोनी दिलाने का झांसा देकर उससे तीन बार में ढाई लाख रुपये लिए थे।

विज्ञापन

इसके बाद जमीन फ्री होल्ड न होने का बहाना बनाकर न ही कॉलोनी दी और न ही पैसे वापस किए। दबाव बनाने पर गुरुवार रात नौ बजे पिता और पुत्र उसके घर आए और लेनदेन का हिसाब करने को कहा। इसके बाद अपनी कार में बैठाकर उसे और उसके मित्र हेमंत को इस्पातनगर स्थित कार्यालय ले गए। वहां पर छह लोग पहले से मौजूद थे।

विज्ञापन

पैदल जाते समय दोनों पर कार चढ़ा दी
चारू ने बताया कि सभी लोगों ने दोनों को पीटा। वह गिड़गिड़ाई और घर छोड़ने की मिन्नतें की तो पिता-पुत्र ने अपनी कार में दोनों को बैठाया। इसके बाद भौंती तिराहे पर गालीगलौज कार से धक्का दे दिया। रात में एक बजे दोनों पैदल जाने लगे, तभी पीछे से कार चढ़ा दी। उसके दोनों पैर में फ्रैक्चर और सिर पर चोट आई है। हेमंत का भी एक पैर टूट गया।

विज्ञापन

सरकारी पाइपलाइन से तेल चोरी में जेल जा चुके हैं आरोपी
पीड़ित चारू ने बताया कि आरोपी पिता-पुत्र कुछ महीने पहले इंडियन ऑयल की पाइपलाइन से तेल चोरी के आरोप में जेल भी जा चुके हैं। थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed