फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gilr committed suicide due to question on her character

'मुझे सभी ने झूठा ही बदनाम कर दिया, मेरी गलती की सजा मौत है', लिखकर छात्रा ने उठाया ये दर्दनाक कदम

Sun, 22 Jul 2018 07:42 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 22 Jul 2018 07:42 AM IST
विज्ञापन
gilr committed suicide due to question on her character
डेमो पिक
11वीं की छात्रा ने चरित्र पर झूठे आरोप लगाकर बदनाम किए जाने से आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी पर झूलने से पहले छात्रा ने रजिस्टर के पन्ने में सुसाइड नोट लिखा, जिसमें मां से माफी और लोगों द्वारा झूठा बदनाम किए जाने की बात लिखी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुसाइड नोट में लिखे दर्द भरें शब्दों को पढ़ कर हर शख्स फफक-फफककर रो पड़ा। घटना यूपी के महोबा जिले की है।
विज्ञापन

      
कस्बा खरेला के मोहल्ला डिगुर्राय निवासी शिवानी 16 पुत्री बब्बू जोशी कस्बे के केपीआई इंटर कालेज में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। कुछ दिन पहले कस्बे के लोगों ने छात्रा के चाल चलन पर सवाल उठाते हुए बदनाम करने की कोशिश की।
विज्ञापन


 

छात्रा ने लिखा कि मम्मी मैने ऐसा कुछ नही किया.....

gilr committed suicide due to question on her character
डेमो पिक
इसकी जानकारी परिजनों को होने पर उन्होंने छात्रा को समझाया। लोगों द्वारा उसे झूठा बदनाम किए जाने से छात्रा परेशान रहती थी। पिता बब्बू जोशी दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी का काम करता है। दो दिन पहले मां बड़े पुत्र मनीष के साथ अपनी बहन के यहां उरई गई थी। जबकि शिवानी और उसका उसका छोटा भाई सुमित 10 घर पर थे।

शुक्रवार की रात दोनों खाना खाने के बाद लेट गए। जब सुमित सो गया तभी शिवानी ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह भाई के जागने पर बहन फांसी के फंदे पर झूलती मिली जिससे देखकर उसके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस और परिजनों को दी गई।

छात्रा ने लिखा कि मम्मी मैने ऐसा कुछ नही किया, मुझे नही पता कि मै ऐसा करने जा रही हूं

gilr committed suicide due to question on her character
डेमो पिक
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारते हुए मौके से सुसाइड नोट बरामद किया। जिसमें छात्रा ने लिखा कि मम्मी मैने ऐसा कुछ नही किया, मुझे नही पता कि मै ऐसा करने जा रही हूं। मुझे सभी ने झूठा ही बदनाम कर दिया, मेरी गलती की सजा मौत है। हो सके तो मुझे माफ कर देना।

सुसाइड नोट में छात्रा की राइटिंग का मिलान कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष खरेला बलदेव यादव का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का सामने आ रहा है। मौत के कारणों के प्रत्येक बिंदु की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed