फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ghatampur Accident, After the painful scene, the eyes moist from the funeral

Ghatampur Accident: दर्दनाक मंजर के बाद अंतिम संस्कार से आंखें नम, 26 लोगों को एक साथ विदाई

Sun, 02 Oct 2022 02:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 02 Oct 2022 02:14 PM IST
सार

घाटमपुर में साढ़ मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली खंती में पलटने के बाद हुई 26 लोगों की मौत से कोरथा गांव में पूरी रात मातम पसरा रहा। वहीं, सुबह पोस्टमार्टम के बाद शवों का गांव पहुंचना शुरू हुआ, तो कोहराम मच गया। ड्योढ़ी घाट पर मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
Ghatampur Accident, After the painful scene, the eyes moist from the funeral
बच्चों को दफनाने के लिए खोदे गए गड्ढे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर में कोरथा गांव में बीती रात हुई घटना में मारे गए 26 लोगों का रविवार को महाराजपुर के ड्योढ़ी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बच्चों को दफनाया गया और अधिक उम्र के लोगों को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन

वहीं, मृतकों के परिजनों के साथ कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और सतीश महाना भी लगातार खड़े रहे। तय किया गया है कि सभी मृतकों की गंगा किनारे समाधि भी बनाई जाएगी। इसमें छोटे छोटे बच्चों के शव को दफनाया जा रहा था चारों तरफ से चीख पुकार मची हुई थी। घर की कई महिलाएं रोते-रोते बेहोश भी हो गईं।
विज्ञापन

बता दें कि भीतरगांव के कोरथा गांव निवासी राजू केवट के बेटे का शनिवार को मुंडन संस्कार था। मुंडन में शामिल होने के लिए करीब 50 ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली से फतेहपुर गए थे। शाम को वह वापस गांव लौट रहे थे। गांव से करीब चार किमी पहले साढ़-भीतरगांव मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हुआ और सड़क किनारे खंती में जाकर गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कई फीट तक पानी भरा था। ट्रॉली में सवार महिलाएं, बच्चे और किशोरियां नीचे दब गईं। हादसा देख आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस व प्रशासन की टीम भी कुछ देर बाद पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाल सकी। हादसे में 26 लोगों की जान चली गईं।

हैलट में घायलों से मिलने पहुंचे सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से कानपुर पहुंचे। सबसे पहले सीएम ने हैलट इमरजेंसी में घाटमपुर और चकेरी के 18 घायलों को देखा और बात की। इस दौरान उन्होंने प्रशासन द्वारा हर संभव मदद की बात कही। साथ ही, कहा कि प्रदेश में सड़क जागरूकता अभियान चलाएंगे। इसके बाद सीएम कोरथा गांव के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed