फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ghar-ghar viraaje ganapati bappa

घर-घर विराजे गणपति बप्पा

Sun, 23 Aug 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
ghar-ghar viraaje ganapati bappa
शहर के नगरकोट मोहल्ले के गणेश मंदिर में पूजा करते अंशज दुबे और अंशिका। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में परंपरागत तरीके से गणेश चतुर्थी मनाई गई। सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण से माहौल गुंजायमान रहा। घरों में गणपति बप्पा के जयकारों के साथ स्थापना की गई।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते इस बार जिले में सामूहिक रूप से गणेश महोत्सव के आयोजन नहीं हो रहे हैं। शनिवार को घरों में गणेश की स्थापना की गई। किसी ने गजानन से कोरोना मुक्ति की तो किसी ने सुख और शांति की कामना की। शहर के प्रमुख मंदिरों में भी गजानन की स्थापना की गई है। लोगों ने सोशल साइट पर गणेश स्थापना की फोटो और वीडियो साझा किए हैं। वहीं आयोजन को लेकर पुलिस अलर्ट रही। एसपी के निर्देश पर पुलिस टीमें शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करती रहीं। कोरोना महामारी के चलते भक्तों से घरों में पूजा अर्चना की अपील की गई है।
विज्ञापन

तालग्राम। कोरोना के प्रकोप के चलते कस्बे और देहात में गणेश महोत्सव के सार्वजनिक आयोजन नहीं हो रहे हैं। शनिवार को गणेश चतुर्थी पर लोगों ने घरों में गणेश की छोटी प्रतिमाएं स्थापित कीं। विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। इससे पहले भव्य पंडाल सजाकर गणेश की विशाल मूर्तियों की स्थापना की जाती थी। सुबह और शाम आरती के अलावा रात में सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed