{"_id":"613917918ebc3efefb70e24e","slug":"get-the-saraini-bridge-completed-on-time-akbarpur-news-knp651017968","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से पूरा कराएं सरैनी पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से पूरा कराएं सरैनी पुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुर। खोजारामपुर में निर्माणाधीन सरैनी पुल का बुधवार को नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति देखी और गुणवत्ता का ख्याल रखने की हिदायत सेतु निगम के अफसरों को दी। यमुना नदी पर बनाए जा रहे पुल का निर्माण पूरा होने पर बीहड़ पट्टी के गांव जालौन से जुड़ जाएंगे।
यमुना पट्टी के गांवों को जालौन से जोड़ने के लिए खोजारामपुर गांव के पास पुल का निर्माण कराया जा रहा है। जिले के प्रभारी राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल के साथ पुल के निर्माण कार्य की प्रगति देखी। मंत्री ने सेतु निगम के अधिकारियों को हिदायत दी कि समय से काम पूरा करें और गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जाए। इसमें कोई गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई तय है।
अब पुल का निर्माण अंतिम चरण में है। प्रोजेक्ट मैनेजर बांकेराम व सेतु निगम के एई प्रदीप कुमार ने राज्यमंत्री को बताया कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा। बता दें कि बसपा सरकार में वर्ष 2010 में सरैनी पुल का निर्माण शुरू हुआ था। निर्माण के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार को 53 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया था। शासन की ओर से दो किस्त में 49 करोड़ मिले।
विज्ञापन
पुल निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंचकर बजट के अभाव में लटक गया था। 2015 तक 1350 मीटर पुल के सापेक्ष 870 मीटर तक पुल तैयार हो पाया था। कानपुर आईआईटी के इंजीनियरों ने निरीक्षण के बाद पुल की लंबाई बढ़ाने का सुझाव दिया था।
बजट न होने के कारण काम बंद हो गया था। इस पर सिकंदरा से विधायक प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने प्रयास करके शासन से 17 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त कराई। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश चौहान, एसडीएम डेरापुर ऋषिकांत राजवंशी, तहसीलदार लखनलाल राजपूत, डेरापुर सीओ आशापाल सिंह, राजपुर थानाध्यक्ष जीतमल आदि मौजूद रहे।