फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Get started trauma center, speed up the construction of medical college: Joint Director Health

चालू कराएं ट्रामा सेंटर, मेडिकल कॉलेज के निर्माण में लाएं तेजी : संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य

Sun, 19 Jun 2022 02:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Get started trauma center, speed up the construction of medical college: Joint Director Health
जिला अस्पताल में अधिकारियों से जानकारी लेते जेडी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए शनिवार को संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य प्रयागराज जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ट्रामा सेंटर का निरीक्षण कर इसे जल्द चालू कराने के निर्देश सीएमएस को दिए।
विज्ञापन

वहीं, मेडिकल कॉलेज का निर्माण धीमा देखकर नाराजगी जताई और ठेकेदार को काम में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कोविड अस्पताल में संक्रमण से बचाव व समय पर उपचार के लिए मॉकड्रिल कराई।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य प्रयागराज डॉ. विमलेंदु शेखर दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले पीकू वार्ड में अपने सामने कोविड से बचाव व समय से उपचार की माकड्रिल कराई। इस दौरान एंबुलेंस से मरीज को लाकर भर्ती करने तक की व्यवस्था देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएमएस डॉ. वंदना सिंह को इसे जल्द चालू कराने के निर्देश दिए। यहीं पर बने एलटू वार्ड में भी माकड्रिल कराई।
इसके बाद डॉ. विमलेंदु शेखर, सीएमएस डॉ. वंदना सिंह, अपर सीएमओ डॉ. एसएल वर्मा ने जिला अस्पताल की सफाई व्यवस्था, ऑक्सीजन प्लांट, कोविड लैब और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों का ड्यूटी रोस्टर भी देखा। जेडी हेल्थ ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का काम धीमा देख नाराजगी जताई। ठेकेदार को काम तेजी से करने के लिए निर्देश दिए।

डेरापुर सीएचसी में अपर सीएमओ डॉ. एसएल वर्मा, सीएचसी पुखरायां में डीटीओ डॉ. जीएस चौहान, शिवली सीएचसी में डॉ. राजकिशोर ने माकड्रिल कराई। सभी ने अपनी रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी। इसके बाद रिपोर्ट संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed