फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   get elections information from e-solutions

ई-सुविधा- समाधान से जुटाओ चुनाव की जानकारी

Thu, 05 Jan 2017 08:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 05 Jan 2017 08:57 PM IST
विज्ञापन
get elections information from e-solutions
डेमो
यूपी विधानसभा चुनाव में इस बार ई-सुविधा और ई-समाधान के जरिए नेता और पदाधिकारियों को परमीशन ताबड़तोड़ मिलेगी। जहां पहले हाल ऐसा था कि नेताओंं को कई दिन पहले कार्यक्रम की योजनाओं के लिए माथापच्ची करनी पड़ती थी, अब इस सहुलियत से उन्हें कई कार्यों में बड़ी राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन


इनमें हेलीकाप्टर और हेलीपैड के लिए परमीशन, मीटिंग लाउडस्पीकर के साथ करने के संबंध में,वाहन परमीशन, जुलुस लाउडस्पीकर के साथ, गाड़ी के ऊपर लाउडस्पीकर लगाकर प्रचार करना, स्टेज/जन सभा के लिए परमीशन ,पंजीकरण, स्थिति, रिमाइंडर व दर्ज शिकायतों के निस्तारण की जानकारी ऑनलाइन वेबसाइट पर मिलेगी। 
विज्ञापन


इस बाबत चित्रकूट कलक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ ई-सुविधा और ई-समाधान पर बैठक हुई। जिसमें बताया गया कि ई-सुविधा 6 प्रकार से है। बता दें ई-सुविधा व ई-समाधान के साथ ऑफ लाइन की भी प्रक्रिया रहेगी जिसमें चुनाव संबंधी शिकायत संबंधित आरओ के स्तर पर किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाधान के लिए जिलाधिकारी के स्तर पर आफ लाइन आवेदन होगा। जिसमें मोबाइल नम्बर अनिवार्य हैं तभी समस्या का निराकरण होगा। इस मौके पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार यादव ने स्क्रीन में कंप्यूटर के माध्यम से जानकारी दी। अपर जिलाधिकारी विजय नारायण पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी ए दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed