फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   German technology will be used in upgradation of the railways

रेलवे ने इस देश की तकनीकी पर दिखाया है भरोसा, इन दिक्कतों से मिलेगी निजात

Sat, 28 Oct 2017 10:50 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 28 Oct 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
German technology will be used in upgradation of the railways
डेमो पिक
ट्रेनों की लेटलतीफी, निरस्तीकरण जैसी तमाम समस्याओं से निजात पाने को उत्तर मध्य रेलवे ने नई जर्मन तकनीक अपनाई है। एनसीआर यानी उत्तर मध्य रेलवे के अधीन आने वाले सभी स्टेशनों के प्लेटफार्मों को अब वॉशेबल अप्रेन बनाया जाएगा।
विज्ञापन

 

कानपुर सेंट्रल के सारे प्लेटफार्म वाशेबल अप्रेन हैं। वाशेबल अप्रेन में स्लीपर के नीचे का जाल कंक्रीट का होता है। जबकि आम तौर पर कच्ची जमीन होती है। कंक्रीट का जाल बनाकर स्लीपर के बीच गड्ढे नहीं होते हैं। इससे पानी निकासी होती है। प्लेटफार्म साफ रहते हैं। बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या खत्म हो जाती है। रेडा तकनीकी से बने वाशेबल अप्रेन पर ट्रेनें 50 किमी प्रति घंटा की स्पीड से गुजर सकती हैं। जबकि आम प्लेटफार्म के ट्रैक से औसत स्पीड 30 किमी प्रति घंटा होती है। इसकी औसत आयु भी 15 वर्ष से बढ़कर 40 वर्ष हो जाती है। मरम्मत की जरूरत नहीं होती है।

विज्ञापन

 

 

 

जर्मन तकनीकी रेडा का प्रयोग शुरू

German technology will be used in upgradation of the railways
डेमो पिक
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों को वॉशेबल एप्रन में बदलने पर दो महीनों का समय नहीं लगेगा। रेलवे ने जर्मन तकनीकी रेडा का प्रयोग शुरू किया है। इसके तहत एक से सवा महीने के बीच वॉशेबल प्लेटफार्म का निर्माण हो जाएगा। इससे दो महीनों के लिए ट्रेनों का निरस्तीकरण, रूट डायवर्जन, आंशिक निरस्तीकरण से होने वाली यात्रियों की परेशानियों में कमी आएगी। इस तकनीकी का सफल प्रयोग टूंडला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म को वॉशेबल एप्रन बनाने में किया गया है। 650 मीटर लंबे प्लेटफार्म का काम 42 दिनों में पूरा कर लिया गया। जबकि इसमें कम से कम 60 दिनों का समय लगना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed