फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   General studies questions stumped candidates in the assistant teacher trained graduate recruitment exam.

Kanpur News: सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक भर्ती परीक्षा में सामान्य अध्ययन ने उलझाया, वैकल्पिक विषय रहा संतुलित

Sun, 18 Jan 2026 01:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
General studies questions stumped candidates in the assistant teacher trained graduate recruitment exam.
सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक भर्ती परीक्षा से पहले हुई जांच। - फोटो : संवाद
कानपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक भर्ती परीक्षा शनिवार को दो पालियों में जिले के 39 केंद्रों पर हुई। इसमें सामान्य अध्ययन के प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को जहां उलझाया वहीं सामाजिक विज्ञान के वैकल्पिक विषय ने राहत दी। प्रवेश से पहले महिला अभ्यर्थियों की नाक की कील, टॉप्स, हेयरक्लिप सहित अन्य धातु की वस्तुएं उतरवा ली गईं। परीक्षा में 17,644 अभ्यर्थी उपस्थित और 14,265 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


सुबह नौ से 11 बजे तक हुई पहली पाली की परीक्षा में 16,757 अभ्यर्थियों में से 9,676 उपस्थित और 7,081 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली दोपहर तीन से पांच बजे तक हुई। इसमें पंजीकृत 15,152 अभ्यर्थियों में से 7,968 उपस्थित और 7,184 अनुपस्थित रहे। परीक्षा में इटावा, फतेहपुर, बांदा, प्रयागराज सहित कई अन्य जिलों से अभ्यर्थी शामिल हुए। डीआईओएस संतोष राय ने बताया कि सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी रही। परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे गए, जिनमें जीएस के 30 और वैकल्पिक विषय के 120 प्रश्न शामिल रहे। पहली बार परीक्षा में एक तिहाई की निगेटिव मार्किंग रखी गई।
विज्ञापन




गुरुनानक गर्ल्स इंटर काॅलेज में परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने बताया कि सामान्य अध्ययन (जीएस) के प्रश्नों का स्तर कुछ कठिन रहा, जबकि वैकल्पिक विषय अपेक्षाकृत ठीक था। अभ्यर्थियों के अनुसार प्रश्न पाठ्यक्रम आधारित थे लेकिन कई प्रश्न गहराई से पूछे गए, जिससे उत्तर देने में सोच-विचार करना पड़ा। इसमें भारत का प्रथम रेल मार्ग किन दो स्थानों के बीच बना है, जर्मनी का प्रमुख बंदरगाह हैम्बर्ग किस नदी के मुहाने पर है और नर्मदा नदी के उद्गम स्थल जैसे प्रश्न शामिल रहे। वहीं वैकल्पिक विषय का स्तर अपेक्षाकृत संतुलित बताया गया। सामाजिक विज्ञान में अभ्यर्थियों को वैकल्पिक विषय चयन की सुविधा मिली जिसके अंतर्गत इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र और नागरिक शास्त्र से प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed