{"_id":"6aba9db1684de7973a016591","slug":"general-secretary-of-sanatan-math-mandir-raksha-samiti-removed-with-immediate-effect-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सनातन मठ मंदिर रक्षा समिति के महामंत्री को तत्काल प्रभाव से हटाया, पढ़ें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सनातन मठ मंदिर रक्षा समिति के महामंत्री को तत्काल प्रभाव से हटाया, पढ़ें मामला
Mon, 28 Sep 2026 10:37 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 28 Sep 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष उमेश तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
सनातन मठ मंदिर रक्षा समिति के जिलाध्यक्ष उमेश तिवारी ने समिति के महामंत्री धीरज चड्ढा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह निर्णय संगठन के कार्यों की समीक्षा के बाद लिया गया है। उन्होंने बताया कि महामंत्री संगठन की गतिविधियों तथा मठ-मंदिरों के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार से संबंधित कार्यों में अपेक्षित सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता नहीं कर रहे थे।
संगठन के संज्ञान में यह भी आया है कि कुछ व्यक्तिगत प्रकरणों में संगठन के नाम एवं पद का उपयोग किया गया है जो संगठन की मर्यादा एवं हितों के अनुरूप नहीं है। समिति के पदनाम का प्रयोग करने, संगठन की ओर से किसी प्रकार का पत्राचार, प्रतिनिधित्व आदि पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि महामंत्री विधायक नसीम सोलंकी के खिलाफ बयानबाजी को लेकर चर्चा में रहे थे। धीरज चड्ढा ने बताया कि अध्यक्ष मेरे खिलाफ आरोपों का सबूत दें। मुझे इस्तीफा देना होगा तो प्रदेश अध्यक्ष अजय द्विवेदी को दूंगा। मुझे निष्कासन के संबंध में पत्र नहीं मिला है।