फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   General public suffering due to BJP's double whammy: State Secretary

भाजपा की दोहरी मार से आम जनमानस बेहाल: प्रदेश सचिव

Sun, 28 Feb 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
General public suffering due to BJP's double whammy: State Secretary
शाहाबाद के सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान बोलते समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के प्रदेश स? - फोटो : HARDOI
हरदोई। शाहाबाद के सर्किट हाउस में समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव आदर्श दीपक मिश्रा ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के चलते आम जनमानस बेहाल है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में डीजल, पेट्रोल, घरेलू गैस के मूल्यों में असीमित वृद्धि से आम जनमानस त्राहि-त्राहि कर रहा है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के चलते किसानों को फसलों की सिंचाई करने में भी काफी परेशानियां हो रही हैं।
विज्ञापन

साथ ही सरकार द्वारा फसल व गन्ने का मूल्य पिछले चार वर्षों से नहीं बढ़ाया गया। दूसरी ओर पढ़ा-लिखा नौजवान बेरोजगारी का शिकार हो रहा है। प्रदेश सरकार पर्याप्त रोजगार देने में अक्षम है। जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश में अपराध चरम पर है कोई सुरक्षित नहीं है। कहा कि प्रदेश के युवाओं की शान की आशा अब सिर्फ सपा के साथ लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि आंझी-शाहाबाद रेलवे क्रॉसिंग, रोडबेज बस अड्डे का निर्माण का मुद्दा बहुत दिनों से चल रहा है। अतिशीघ्र यह निर्माण कार्य शुरू कराएं वरना संघर्ष होगा। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव शंकर मिश्र, प्रबुद्ध सभा के जिला उपाध्यक्ष विजय पांडे, जिला सचिव अभय शंकर मिश्र, विजय पांडे, अयूब खान, नईम अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed