फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   general manager observe railway station Today

आज रेल महाप्रबंधक करेंगे स्टेशन का निरीक्षण

Tue, 24 Nov 2015 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यराो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यराो, कानपुर देहात Updated Tue, 24 Nov 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अरुण सक्सेना मंगलवार को स्थानीय रेलवे
विज्ञापन
स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। कार्यक्रम तय होने पर स्टेशन को सजाने-संवारने का काम देर रात तक जारी है।

राष्ट्रीय रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य शेख मोहम्मद ने बताया कि झांसी के मंडल रेल प्रबंधक एसके अग्रवाल को महाप्रबंधक के कार्यक्रम का प्रोटोकॉल मिल गया है। डीआरएम सोमवार को रात में ही विशेष ट्रेन से उनको रिसीव करने कानपुर पहुंच रहे हैं। वहां से मंगलवार को दोनों अधिकारी सीधे पुखरायां स्टेशन पर आएंगे। इधर, स्टेशन के साइनबोर्ड को एलईडी बल्बों से रोशन किया गया है। पार्क में भी रोशनी का प्रबंध कर दिया गया है।

 पार्क के आसपास बैरीकेडिंग की पेंटिंग कर फव्वारा चालू कर दिया गया है। पार्क के किनारे एक पेशाबघर का निर्माण भी करा दिया गया है। स्टेशन पर बिजली की केबिलों को भूमिगत कर दिया और ट्रेन संचालन कक्ष को सुसज्जित किया गया है। प्लेटफार्मों की सफाई कराकर जलपान गृहों को भी सुसज्जित किया गया है। पेयजल सुविधा के लिए लगे सभी स्टैंड पोस्टों के नलों से जलापूर्ति हो रही है। कर्मचारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में देर रात तक लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed