समलैंगिक प्यार और आगजनी: वैभव को अग्रिम जमानत दिलाने की कवायद, फैशन डिजाइनर बोली- मैं बदले की आग में जल रही थी
Kanpur News: इस पूरे प्रकरण में बुधवार की देर रात तेजी से एक खबर उड़ी कि इंदौर पुलिस ने विभव को कानपुर आकर गिरफ्तार कर लिया है और उसे अपने साथ ले गई है। खबर उड़ने के साथ ही ईस्ट जोन के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर एडीशनल सीपी तक के फोन घनघनाने लगे।
विस्तार
प्रेम में धोखा खाने के बाद कार में आग लगाने वाले दीपा (काल्पनिक नाम) और उसके प्रेमी रोहन को जेल भेजने के बाद अब इंदौर में वैभव के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले में उसे अग्रिम जमानत दिलाने का प्रयास शुरू हो गया है। इंदौर में कोर्ट में वैभव के लिए अग्रिम जमानत दाखिल की गई है, जिस पर बुधवार को सुनवाई के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट ने फैसला सुरक्षित कर लिया है। दीपा ने वैभव पर आरोप लगाया था कि शादी का झांसा देकर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए।
वैभव के लिए उसने अपना ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट करा लिया और फिर उसने धोखा दे दिया। विजय नगर थाना इंदौर में वैभव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। वैभव की तरफ से कानपुर से एडवोकेट गौरव दीक्षित को उसका वकील बनाकर इंदौर भेजा गया है। एडवोकेट के मुताबिक उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायाधीश के यहां अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की। इसमें उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के तमाम नजीर वाले फैसलों का हवाला दिया है। एडवोकेट ने बताया कि बुधवार को मामले में सुनवाई होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित कर लिया है।
क्या वैभव की गिरफ्तारी हो गई है
इस पूरे प्रकरण में बुधवार की देर रात तेजी से एक खबर उड़ी कि इंदौर पुलिस ने वैभव को कानपुर आकर गिरफ्तार कर लिया है और उसे अपने साथ ले गई है। खबर उड़ने के साथ ही ईस्ट जोन के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर एडीशनल सीपी तक के फोन घनघनाने लगे। मगर देर रात तक इस तथ्य की पुष्टि नहीं हो सकी कि वैभव की गिरफ्तारी हुई है कि नहीं।
जेल प्रबंधन ने फिर से कराया मेडिकल
जेल अधीक्षक डॉ. बीडी पांडेय ने बताया कि जब पुलिस ने दीपा का मेडिकल परीक्षण कराकर जेल भेजा था, तो उसके मेडिकल फार्म में महिला अंकित किया गया। उसे देखने पर शंका हुई, जिसके बाद जेल अधीक्षक ने दोबारा उसे मेडिकल कराने के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां से रिपोर्ट आना बाकी है। जेल अधीक्षक ने कहा कि रिपोर्ट का दीपा के रहन सहन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उसे अलग बैरक में रखा गया है और वहां पर आवागमन पर रोक लगा दी गई है। रिपोर्ट सिर्फ वरिष्ठ अधिकारियों के सामने तथ्यों को पेश करने के लिए जरूरी थी।
इंदौर पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक को किया गिरफ्तार
श्यामनगर में समलैंगिक प्रेमी वैभव के घर के नीचे खड़ी कार में आग लगाने के मामले में इंदौर निवासी फैशन डिजाइनर व उसके दोस्त रोहन यादव को जेल भेज दिया गया है। वहीं इंदौर पुलिस वैभव को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई है। फैशन डिजाइनर का आरोप था कि वैभव ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार कुकर्म किया। उसने वैभव के कहने पर चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी कराने के साथ ही स्तन प्रत्यारोपण भी कराया था।
मेडिकल ने बढ़ाई फैशन डिजाइनर की परेशानी
80 लाख रुपये खर्च करके फैशन डिजाइनर ने लड़की बनने का प्रयास किया, लेकिन जेल भेजने के दौरान मेडिकल में पुरुष के लक्षण ज्यादा पाए गए। जिसके बाद जेल के डॉक्टर ने उसे रि-मेडिकल एग्जामिनेशन की एडवाइस लिखी। जेल अधीक्षक के आदेश के बाद उसे री-मेडिकल के लिए ले जाया गया लेकिन फिर भी निर्णय नहीं हो पाया। जेल अधीक्षक डॉ. बीडी पांडेय ने बताया कि उसे पुरुष जेल में अलग बैरक में रखा गया है। महिला बंदी रक्षक निगरानी के लिए तैनात हैं।
कॉफी पिला दो, सिर दर्द हो रहा है
सुरक्षा में तैनात महिला बंदी रक्षक ने बताया कि इंदौर निवासी युवक पूरी रात सोया नहीं। बुधवार सुबह मेडिकल के लिए भेजने की तैयारी के दौरान चाय पीने के लिए कहा तो उसने कहा काॅफी मंगा दो, सिर दर्द कर रहा है। उसने कहा कि कानपुर में उसका कोई मिलने वाला भी नहीं है, अब उसके साथ क्या होगा? सुबह उसने बंदी रक्षक से ये भी पूछा कि अब उसे कितने दिन रहना होगा? साथ ही परिवार से भी बात कराने को कहा।
बदले की आग में 15 दिन से जल रही थी मैं
इंदौर निवासी फैशन डिजाइनर खुद को युवती ही मानता है। उसने कहा कि ‘जब से वैभव ने शादी से इन्कार किया, तब से वह बदले की आग में जल रही थी...। क्या करें क्या न करें...कुछ समझ नहीं पा रही थी। फिर उसने दूसरे दोस्त से बात की। उसे में रुपये देकर लाई थी। जब वैभव से रिश्ता टूट गया तो वह किसी भी हालत में उसे बर्बाद करना चाहती थी। उसकी अगली प्लानिंग दस दिन बाद आने की थी। उसने दो बड़ी गलती कीं जिसकी वजह से वह पकड़ी गई। पहली वैभव की गिरफ्तारी के लिए थाने गई और दूसरी स्कूटी किराये पर ली।