फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gate man suspended in case of car getting stuck on railway track

Kanpur News: रेलवे ट्रैक पर कार फंसने के मामले में गेट मैन निलंबित

Tue, 13 Aug 2024 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Gate man suspended in case of car getting stuck on railway track
- सराय भूपत फाटक बंद करते समय बीच में फंस गई थी कार
विज्ञापन


- 20 मिनट तक बाधित रहा था दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग


संवाद न्यूज एजेंसी

जसवन्तनगर। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पश्चिमी यार्ड में ट्रैक के बीच कार फंस जाने के मामले की जांच के बाद गेट मैन को निलंबित कर दिया। इस दौरान रेल मार्ग काफी देर तक बाधित रहा था। कई सुपरफास्ट ट्रेनों को भी रोकना पड़ा था।


शनिवार को दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग के सराय भूपत रेल्वे स्टेशन के पश्चिमी यार्ड में स्थित गेट संख्या 32-ए पर फाटक बंद किए जाने के दौरान एक कार ट्रैक पर फंस गई थी। ट्रैक पर कार के फंस जाने के मामले में गेट मैन ने कार सवार पर जबरन ट्रैक से पार करने का आरोप लगाया था और इसकी सूचना कंट्रोल को दी थी।
विज्ञापन

आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर कार को ट्रैक से हटवाते हुए कब्जे में लिया था। इस बीच नंदन कानन सहित कई अन्य ट्रेनों को जहां की तहां रोक दिया गया था। ट्रैक 20 मिनट तक बाधित रहा था। मामले को रेलवे ने गंभीरता से लेते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई। इस जांच में रेलवे ने गेट मैन को दोषी पाया। जिसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीआरओ प्रयागराज मंडल अमित कुमार ने मामले पर बताया कि रेलवे टीम की जांच में प्रथम दृष्ट्या गेट मैन अशोक कुमार को दोषी पाया है। इसके चलते गेट मैन को आगे की जांच पूर्ण होने तक निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने जनता से अपील की कि रेलवे ट्रेक को पार करने में जल्दबाजी न करें। जब फाटक बंद हो तो जल्दबाज़ी में नियमों को नहीं तोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed