फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   GATE: Due to Maha Kumbh, Prayagraj's centers changed, now exam will be held in Lucknow

गेट : महाकुंभ के कारण प्रयागराज के सेंटर बदले, अब लखनऊ में होगी परीक्षा

Tue, 11 Feb 2025 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
GATE: Due to Maha Kumbh, Prayagraj's centers changed, now exam will be held in Lucknow
कानपुर। प्रयागराज में 15 और 16 फरवरी को होने वाले ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) के परीक्षा केंद्र महाकुंभ मेले के चलते लखनऊ स्थानांतरित कर दिए गए हैं। इन सेंटरों के लिए एडमिट कार्ड भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


आईआईटी रुड़की की ओर से गेट का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए देश भर के जिलों में सेंटर बनाए गए हैं। महाकुंभ के चलते करोड़ों की संख्या में लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं। भीड़ को देखते हुए गेट परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों ने ई-मेल, एक्स के माध्यम से सेंटर में फेरबदल की मांग की थी।
विज्ञापन


उनका कहना था कि महाकुंभ के दौरान प्रयागराज जाना आसान नहीं हैं। ट्रेन, बस की स्थिति गड़बड़ है। इसको देखते हुए सेंटरों में बदलाव किया जाए। छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्रयागराज से सेंटर हटाकर लखनऊ स्थानांतरित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इन सेंटरों पर होगी परीक्षा
- प्रयागराज के आईओएन जोन आईडीजेड सल्लाहपुर के छात्र लखनऊ के एपी कंप्यूटर सेंटर में परीक्षा देंगे।
- प्रयागराज के मधु वाचस्पति इंटर कॉलेज के छात्र लखनऊ के बीडीआर इन्फो सॉल्यूशंस एलएलपी में परीक्षा देंगे।
- प्रयागराज के शंभूनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी-मैक के छात्र लखनऊ के यूवी ऑनलाइन सॉल्यूशंस में परीक्षा देंगे।
- प्रयागराज के इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर-2 के छात्र अब लखनऊ के सिटी लॉ कॉलेज में परीक्षा देंगे।
- प्रयागराज के ज्ञानोदय टेक्निकल इंस्टीट्यूट के छात्र अब लखनऊ के सिंको लर्निंग सेंटर में परीक्षा देंगे।

जारी किए गए एडमिट कार्ड
गेट-2025 के लिए एडमिट कार्ड जीओएपीएस पोर्टल पर जारी कर दिए गए हैं। छात्र नए सेंटरों वाले एडमिट कार्ड इससे ले सकते हैं। परीक्षा के लिए अभ्यर्थी अपने साथ आवेदन पत्र में अपलोड की गई और एडमिट कार्ड में दी गई फोटो को ही साथ में लेकर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed