फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gate 2019 IIT released exam schedule

गेट 2019: आईआईटी ने जारी किया परीक्षा शेड्यूल, ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

Sat, 18 Aug 2018 05:05 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 18 Aug 2018 05:05 PM IST
सार

- आईआईटी ने जारी किया शेड्यूल, 2,3 और 9,10 को होगी परीक्षा
- बीटेक अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन, पहली बार स्टेटिस्टिक्स का पेपर भी जोड़ा गया

विज्ञापन
Gate 2019 IIT released exam schedule
डेमो पिक

विस्तार

आईआईटी संस्थानों के एमटेक प्रोग्राम में दाखिले के लिए होने वाली ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2019 का शेड्यूल आईआईटी ने जारी कर दिया है।
विज्ञापन


इस बार यह परीक्षा दो, तीन, नौ और दस फरवरी 2019 को होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो से शाम पांच बजे तक चलेगी। इसके लिए एक सितंबर से एक अक्तूबर 2018 तक छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 16 नवंबर तक छात्र आवेदन फार्म में परीक्षा के लिए शहर का नाम बदल सकते हैं।
विज्ञापन


चार जनवरी 2019 को एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा के बाद 16 मार्च को परिणाम जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में बीटेक अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र या पास हो चुके छात्र आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1500 रुपये जबकि महिला, एससी-एसटी उम्मीदवारों को 750 रुपये जमा करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

स्टेटिस्टिक्स का पेपर भी जुड़ा प्रवेश परीक्षा में

Gate 2019 IIT released exam schedule
डेमो पिक
पहली बार गेट में स्टेटिस्टिक्स का पेपर भी प्रवेश परीक्षा में शामिल कर दिया गया है। अभी तक 24 विषयों के लिए परीक्षा होती थी। इसमें एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, कृषि इंजीनियरिंग, वास्तुकला और योजना, जैव प्रौद्योगिकी, सिविल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग, गणित और मैकेनिकल इंजीनियरिंग आदि शामिल हैं।

विदेशों में भी होगी गेट परीक्षा

Gate 2019 IIT released exam schedule
डेमो पिक
गेट 2019 की परीक्षा देश के 100 से ज्यादा शहरों में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा इथोपिया, श्रीलंका, ढाका, दुबई, कठमांडू और सिंगापुर में भी परीक्षा आयोजित की जाएगी। इन देशों में परीक्षा की टाइमिंग अलग होगी। उसे वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed