फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gas leaked from a gas cylinder at Ramnagariya fair thrown under the bridge police engaged in investigation

Farrukhabad: रामनगरिया मेले में गैस सिलिंडर से लीक हुई गैस, पुल के नीचे फेंका…मची भगदड़, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 15 Jan 2025 03:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 15 Jan 2025 03:56 PM IST
सार

Farrukhabad News: मंगलवार को मेला क्षेत्र में एक कल्पवासी की राउटी में रखा सिलिंडर लीक हो गया। हडबडाहट के चलते उसने सिलिंडर को निकालकर पुल के नीचे फेंक दिया। तेज आवाज के साथ सिलिंडर से निकल रहे गैस ओर दुर्गंध से लोगों में हलचल मच गई।

विज्ञापन
Gas leaked from a gas cylinder at Ramnagariya fair thrown under the bridge police engaged in investigation
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के मेला रामनगरिया में किसी ने पुल के नीचे छोटा गैस सिलिंडर फेंक दिया। सिलिंडर से हो रहे गैस रिसाव से उठी बदबू से लोग चौकन्ने हुए। रास्ता बंद कराकर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस के लोग मौके पर पहुंचे। रास्ता बंद कर सिलिंडर से गैस का रिसाव बंद कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

मेला श्री रामनगरिया में जनपद ही कई कई जिलों से कल्पवासी और साधु संत आकर कल्पवास कर रहे हैं। विगत वर्ष मेले में लगी आग से कई सिलिंडर फट गए थे। एक बच्चे की मौके पर ही जलकर मौत हो गई थी। इसको देखते हुए प्रशासन इस बार सख्त है। दुकानदारों और कल्पवासियों को आग बुझाने वाले सिलिंडर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

राउटी में रखा सिलिंडर हो गया था लीक
इसके बावजूद अभी तक कुछ को छोड़कर किसी ने भी फायर एक्सटिंग्यूसर नहीं लिया है। मंगलवार को मेला क्षेत्र में एक कल्पवासी की राउटी में रखा सिलिंडर लीक हो गया। हडबडाहट के चलते उसने सिलिंडर को निकालकर पुल के नीचे फेंक दिया। तेज आवाज के साथ सिलिंडर से निकल रहे गैस ओर दुर्गंध से लोगों में हलचल मच गई। आनन-फानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी पुलिस
दमकल कर्मियों और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सिलिंडर से हो रहे रिसाव को बंद कराकर सिलिंडर स्वामी के बारे में जानकारी की गई। लेकिन किसी ने कुछ भी नहीं बताया। नमामि गंगे की परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल ने लोगों को उधर से गुजरने से रोका। मेला प्रभारी संजय राय ने बताया कि गैस लीक होने के चलते किसी ने गैस सिलिंडर फेंक दिया था। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed