फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   garbage near temples in yogi goverment

सीएम हैं योगी और मंदिरों के पास गंदगी

Mon, 27 Mar 2017 11:09 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 27 Mar 2017 11:09 AM IST
सार

दो दिन बाद से है नवरात्र और शहर के देवी मंदिरों के रास्तों पर गंदगी का अंबार 

विज्ञापन
garbage near temples in yogi goverment
डेमो

विस्तार

प्रदेश के सीएम योगी हैं और उन्हें सफाई पसंद है। खासकर मंदिरों के आसपास इसका खास ध्यान रखा जाना चाहिए। लेकिन नवरात्र के नजदीक आने के बाद भी पालिका अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


कानपुर शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में देवी मंदिरों के आसपास व इनकी ओर जाने वाले रास्तों पर भीषण गंदगी का बोलबाला है। इससे आने वाले नवरात्रि में देवी भक्तों को इस बार भीषण गंदगी और अव्यवस्थाओं के बीच ही मां की आराधना करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन


बुधवार से नवरात्र की शुरुआत हो रही है। शहर के देवी मंदिरों में पूरे नवरात्रों में देवी भक्तों की भीड़ पहुंचती है और लोग मातारानी की पूजा करते हैं। हमेशा से नगर पालिका की ओर से नवरात्रि के त्योहारों से पहले देवी मंदिरों के रास्तों की सफाई करवा दी जाती थी, लेकिन इस बार अभी तक पालिका ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से शहर के कई मंदिरों के रास्तों पर भीषण गंदगी का अंबार है। इससे अब नवरात्रि में भक्तों को इस गंदगी के बीच निकलना मजबूरी है। इस बारे में नगर पालिका उन्नाव के स्वास्थ्य निरक्षक ने बताया कि मंदिरों के आसपास सफाई कराई जाएगी। सोमवार से सफाई का काम शुरू करवा दिया जाएगा। 
 
शहर के अलावा इसी प्रकार से परियर क्षेत्र के मंदिर, मस्जिद व विद्यालयों को जाने वाले रास्तों की स्थिति भी काफी खराब है। क्षेत्र के बैंक वाली गली, कश्यप टोला, निषाद टोला, धोबी मोहल्ला, अवस्ती टोला, कालेज रोड, हरिजन बस्ती, दमादान पुरवा, जानकी पुरवा, गढ़ी, पाल टोला, मस्जिद वाला रास्ता सहित पूरे कस्बे में भीषण गंदगी व कीचड़ की भरमार है।

जबकि इन्ही रास्तों से होकर यहां के प्रमुख मंदिर बलखंडेश्वर महादेव, आशा माता, आनंदी माता, संतोषी माता, घुइयां देवी, रामजानकी, नारवादेश्वर, गौरी शंकर, पूर्वी माता, जंगलेश्वर, हनुमान, परेश्वर, काली मां मंदिर सहित अन्य मंदिरों को जाया जाता है।

 
सोहरामऊ प्रतिनिधि के अनुसार, नवाबगंज कस्बा स्थित मां दुर्गा का प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर जिले के अलावा अन्य जिलों तक में भक्तों की आस्था का प्रतीक है। मौजूदा समय में इस मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर भी गंदगी का अंबार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed