{"_id":"57f344634f1c1bc33227017e","slug":"garbage-clearance-in-gps-cars","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी की कूड़ा गाड़ियों में लगेंगे जीपीएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी की कूड़ा गाड़ियों में लगेंगे जीपीएस
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 04 Oct 2016 11:25 AM IST
विज्ञापन
सड़कों से कूड़ा हटाती सरकारी गाड़ियां
स्मार्ट सिटी के तहत सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नगर निगम की सभी कूड़ा गाड़ियों में ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम (जीपीएस) लगेगा। केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट को स्वीकृति दे दी है। बीएसएनएल गाड़ियों में यह सिस्टम लगाएगा। नगर निगम मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाकर गाड़ियों पर नजर रखी जाएगी।
नगर निगम की कई कूड़ा गाड़ियों के चालक डीजल चोरी करने के लिए कूड़ा बदुआपुर स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट तक ले जाने के बजाय शहर में ही दहेली-सुजानपुर बाईपास के किनारे, बर्रा बाईपास से भौंती रोड, पनकी, सीएसजेएम यूनिवर्सिटी के आसपास सहित कई जगह सूनसान सड़कों के किनारे फेंक देते हैं। इतना ही नहीं इन गाड़ियों से बिल्डरों सहित अन्य भवन स्वामियों से पैसा लेकर मलबा डालते, उठाते भी हैं।
इसके मद्देनजर नगर निगम की सभी कूड़ा गाड़ियों में जीपीएस लगवाया जा रहा है। सिस्टम लगने से कूड़ा गाड़ी के निर्धारित जोन या रूट से हटते ही पता चल जाएगा और चालक पर कार्रवाई की जा सकेगी। केंद्र सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी कूड़ा गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम लगाने के लिए स्वीकृति दे दी है। छह महीने तक केंद्र सरकार इसका खर्च देगा फिर नगर निगम खर्च उठाएगा।