फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gangster's body found hanging on tree, relatives accused of hanging dead body

पेड़ पर फंदे से लटका मिला गैंगस्टर का शव, परिजनों ने हत्याकर शव लटकाने का लगाया आरोप

Mon, 07 Feb 2022 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Gangster's body found hanging on tree, relatives accused of hanging dead body
अभिषेक की मौत पर पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद गमगीन परिजन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर कस्बे के बाढ़ापुर मार्ग किनारे लगे बबूल के पेड़ में रविवार सुबह गैंगस्टर के केस में वांछित युवक का शव फंदे से लटका मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। वहीं परिजनों ने हत्याकर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

अकबरपुर के कांशीराम कॉलोनी निवासी अभिषेक (19) बाबा राजकुमार के घर पर रह रहा था। बीते वर्ष कस्बा स्थित एक किराने की दुकान में हुई चोरी के मामले में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

बाद में वह जमानत पर छूटा और शादी कार्यक्रमों में खाना बनाने का काम कर रहा था। इधर पुलिस ने उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इसमें वह वांछित था। रविवार को बाढ़ापुर मार्ग पर बबूल के पेड़ पर फंदे से उसका शव लटका मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव फंदे से उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर पर मिले कपड़ों से उसका आधार कार्ड व मोबाइल मिला। आधार कार्ड से पहचान के बाद परिजनों को बुलाया गया। इस पर बाबा राजकुमार व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि अभिषेक के पिता व मां की मौत हो चुकी है।
अभिषेक बहन शालिनी व भाई अनुज, विशाल व रजत के साथ नयागंज में उनके घर पर रहता था। मृतक के बाबा राजकुमार व चाचा सोनू ने आरोप लगाया कि चोरी की घटना में आरोपी बनाने के बाद पुलिस अन्य घटनाओं में भी उसकी तलाश करने लगी तो वह कहीं चला गया था।
इसके बाद रविवार को उसका शव फंदे से लटका मिला। आरोप लगाया कि अभिषेक की हत्या कर शव फंदे से लटकाया गया है। कोतवाल विनोद पांडेय ने बताया कि मौत की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

परिजनों के आरोपों को लेकर चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया गया है। मृतक गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed