फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gangster on 8 including notorious criminal Wasim

कानपुर: कुख्यात अपराधी वसीम बंटा समेत 8 पर गैंगस्टर

Fri, 25 Sep 2020 01:15 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 25 Sep 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Gangster on 8 including notorious criminal Wasim
सांकेतिक तस्वीर
कुख्यात अपराधी कर्नलगंज निवासी 50 हजार के इनामी वसीम उर्फ बंटा व उसके साथी पर नजीराबाद पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इसके अलावा बजरिया और कलक्टरगंज पुलिस ने भी तीन-तीन शातिर अपराधियों पर गैंगस्टर लगाया है।
विज्ञापन

 
चार महीने पहले एसटीएफ ने बंटा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उस पर हत्या, लूट और हत्या के प्रयास के तीन दर्जन केस दर्ज हैं। नजीराबाद इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि वसीम और उसके साथी शुभम सिंह पर गैंगस्टर लगाया गया है।
विज्ञापन


बजरिया इंस्पेक्टर राममूर्ति यादव ने बताया कि शातिर बदमाश अख्तर, नसीम अहमद उर्फ चंदू व परवेज चिकना पर भी गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। कलक्टरगंज पुलिस ने बउआ लोडर उर्फ मोहम्मद उस्मान, वसर और अफरोज पर गैंगस्टर लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वसीम बंटा व उसके भाई नईम पर आपराधिक केस दर्ज होने के बावजूद उनके पासपोर्ट बन गए थे। वसीम ने 2019 में पासपोर्ट का नवीनीकरण भी कराया था। इसमें कर्नलगंज पुलिस ने उसके पक्ष में रिपोर्ट लगाई थी।


जिसमें तत्कालीन इंस्पेक्टर कर्नलगंज, एक दरोगा और एलआईयू के एक इंस्पेक्टर की भूमिका पाई गई थी। पिछले कई महीने से जांच एसपी साउथ के पास है लेकिन पुलिसकर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed