फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gangster Birbal Gujarati property worth Rs 4.27 crore attached

यूपी: गैंगस्टर बीरबल गुजराती की 4.27 करोड़ की संपत्ति कुर्क, लोगों को धमका कर अपने नाम करा लेता था जमीनें

Wed, 06 Apr 2022 01:30 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 06 Apr 2022 01:30 AM IST
सार

बीरबल के खिलाफ प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत कार्रवाई की है। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि कुर्क की गई अचल संपत्ति की कुल कीमत 4 करोड़, 27 लाख, 39 हजार रुपये है।

विज्ञापन
Gangster Birbal Gujarati property worth Rs 4.27 crore attached
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

भूमाफिया व गैंगस्टर बीरबल गुजराती की 4.27 करोड़ की अचल संपत्ति प्रशासन ने कुर्क कर ली है। जब्त की गई संपत्ति में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के दो मकान, एक बंगला और माल रोड, कानपुर स्थित दो फ्लैट शामिल हैं। तहसील क्षेत्र के कोतवाली गंगाघाट चंपापुरवा निवासी भूमाफिया बीरबल गुजराती पर फरवरी 2018 में मुकदमा दर्ज हुआ था।

विज्ञापन


बीरबल के खिलाफ प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत कार्रवाई की है। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि कुर्क की गई अचल संपत्ति की कुल कीमत 4 करोड़, 27 लाख, 39 हजार रुपये है। आरोपी की अन्य संपत्तियों का पता लगाया जा रहा है। उन्हें भी कुर्क किया जाएगा। जल्द नीलामी प्रक्रिया भी पूरी जाएगी। कार्रवाई के दौरान एसडीएम सदर सत्यप्रिय सिंह, सीओ कृपाशंकर, नायब तहसीलदार मंजुला मिश्रा, कोतवाल जेबी पांडेय और राजस्व कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन


दो मकान, एक बंगला और दो फ्लैट कुर्क
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के खैरहा एहतमाली स्थित मकान, नेतुआ स्थित घर, कटहादल नारायणपुर में बना बंगला और कानपुर मालरोड स्थित किंग मार्केट के प्रथम तल पर बीरबल व उसकी पत्नी सीमा गुजराती के नाम पर दर्ज दो फ्लैट कुर्क किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed