{"_id":"5bf1a186bdec22694c344494","slug":"gangrape-with-woman-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने 2 युवकों से पूछा रास्ता, झोपड़ी में ले जाकर दोनों ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने 2 युवकों से पूछा रास्ता, झोपड़ी में ले जाकर दोनों ने किया दुष्कर्म
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 19 Nov 2018 08:25 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी के कानपुर में पति को ढूंढने आई महिला के साथ दो युवको ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने आरोप लगाया कि शनिवार रात दो युवक रावतपुर स्थित कार्डियोलॉजी हॉस्पिटल के पीछे खाली पड़ी झोपड़ी में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती ने कहा कि शोर मचाने पर आरोपियों ने गोली मारने की धमकी देकर उसका मुंह बंद करा दिया। मामला एसएसपी के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की। महिला को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
महिला के मुताबिक शनिवार रात आठ बजे वह उन्नाव जिले यहां पति को ढूंढने आई थी। कार्डियोलॉजी हॉस्पिटल के सामने उसने दो युवकों से रास्ता पूछा। आरोप है कि दोनों युवक उसे जबरदस्ती कार्डियोलॉजी के पीछे बनी एक खाली झोपड़ी में ले गए। वहां आरोपियों ने शराब पी। इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों के चुंगल से छूटने के बाद वह सीधे हैलट पुलिस चौकी पहुंची। थानाप्रभारी देवेंद्र दुबे के मुताबिक प्रारंभिक जांच में मामले की जांच की जा रही है। कमरे को सील कर दिया गया है। कमरे से शराब की बोतलें मिली हैं। जांच के बाद घटना की सत्यता सामने आ सकेगी।