{"_id":"5b71b10942c79259c44dbba8","slug":"gangrape-with-woman-in-hamirpur-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए, फिर तीनों ने इस कदर पार कर दी हैवानियत की हदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए, फिर तीनों ने इस कदर पार कर दी हैवानियत की हदें
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 14 Aug 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हमीरपुर जिले में कुरारा थानाक्षेत्र के एक गांव में रविवार रात तीन दबंगों ने एक मकान में घुसकर युवक के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। इसके बाद उसकी पत्नी के भी हाथों को बांधकर असलहे के बल पर तीनों युवकों ने उससे गैंगरेप किया। थाना पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़ित दंपति एसपी से मिले। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज की है।
कुरारा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि वह किसानी करता है। बताया रविवार रात वह अपनी पत्नी, बच्चों के साथ घर पर था। तभी गांव निवासी दीपक यादव पुत्र रामसागर, कुंवरपाल यादव पुत्र ओमकार व झल्लू सिंह पुत्र मंगल असलहा लेकर उसके घर में घुस आए और उसके सीने पर तमंचा अड़ा दिया। जब उसकी पत्नी चिल्लाई तो तीसरे आरोपी झल्लू ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा जानमाल की धमकी दी।

रस्सी से बांधकर डाल दिया और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया
डेमो पिक
युवक ने बताया कि इसके बाद दो युवकों ने उसे रस्सी से बांधकर डाल दिया और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। फिर उसकी पत्नी के हाथ बांधकर अश्लील हरकतें की। तीनों युवकों ने उसके सामने पत्नी से दुष्कर्म किया। करीब एक घंटे बाद तीनों आरोपी जानमाल की धमकी देकर चले गए। पीड़ित ने बताया कि रविवार सुबह घटना की तहरीर उसने कुरारा थाने में दी, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार सुबह करीब 11 बजे पीड़ित दंपति ने एसपी से मिलकर पूरी व्यथा सुनाई। जहां एसपी के निर्देश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। एसपी एके सिंह ने बताया महिला की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
चार दिन पहले की थी चोरी
पीड़िता के पति ने बताया कि चार दिन पहले इन्हीं आरोपियों ने उसके घर में चोरी की घटना की थी। बताया मामले की सूचना कुरारा थाने में दी, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने बताया कि चोरी की घटना की शिकायत पुलिस से करने पर आरोपी नाराज थे। जिसके चलते उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है।