{"_id":"5f56920b8ebc3e54e3060a6e","slug":"gangaghat-pass-under-the-supervision-of-additional-chief-secretary-shuklganj-news-knp5813279127","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर मुख्य सचिव के निरीक्षण में पालिका गंगाघाट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर मुख्य सचिव के निरीक्षण में पालिका गंगाघाट पास
विज्ञापन
जलभराव के बीच पत्थर रखते पालिका ईओ
- फोटो : SHUKLGANJ
शुक्लागंज (उन्नाव)। अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक व उन्नाव के नोडल अधिकारी मुकुल सिंघल औचक निरीक्षण कार्यक्रम के तहत अचानक सोमवार दोपहर शुक्लागंज पहुंचे। जहां रविदास नगर गंगा कटरी पहुंच कर कटान का हालचाल लिया और बारिश के कारण कार से बैठ कर सड़कों व साफ -सफ ाई की व्यवस्था देखी। बोले, उनके निरीक्षण में नगर पालिका गंगाघाट पास हो गई है। जिसके लिए उन्होंने एक हजार रुपये का नगद पुरस्कार ईओ पालिका सुनील मिश्रा को दिया।
सोमवार दोपहर निरीक्षण करते हुए अपर मुख्य सचिव ने डीएम रवींद्र कुमार से रविदास नगर गंगा कटरी में होने वाली कटान के बारे में जानकारी ली तो उन्हें बताया गया कि इस बार वर्षों से चली आ रही समस्या पर लगाम लगी है। नहीं तो हर बार बाढ़ का पानी रविदास नगर कटरी में घुस जाता था। इस बार जिला प्रशासन ने जियो बैग लगाकर कटान को रोक दिया है। जिस पर अपर मुख्य सचिव ने उनकी सराहना कर कहा कि इसके लिए उन्हें जल्द पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने डीएम से कहा कि कोविड-19 के नियमों का पालन और ठीक तरीके से कराया जाए। क्योंकि शुक्लागंज में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
फिर अचानक बारिश शुरू होने पर उन्होंने कार में बैठकर ही नगर की सड़क और गलियां देखीं। पालिका के सफ ाई कार्यों से वह संतुष्ट दिखे। बताया कि भ्रमण कार्यक्रम में मोहल्ला आनंद नगर, मदनी नगर के अलावा सीएचसी और पीएचसी भी शामिल थे। लेकिन बारिश के चलते यहां के कार्यक्रम रद्द करने पड़े। करीब दस मिनट रविदास नगर कटरी में रुकने के बाद अपर मुख्य सचिव सीधे उन्नाव निकल गए। भ्रमण कार्यक्रम में एडीएम राकेश कुमार, सीडीओ राजेश प्रजापति, एसडीएम सदर नन्हकू, सीओ सिटी कृपाशंकर, हसनगंज सीओ यादवेंद्र यादव सहित अन्य अधिकारीगण रहे।
विज्ञापन
गंगा कटरी मार्ग पर जलभराव, ईओ को रखना पड़ा पत्थर
रविदास नगर गंगा कटरी से लौटते समय बारिश के कारण एक नाली अचानक ओवरफ्लो हो गई। जिससे मार्ग पर जलभराव हो गया। इसी मार्ग से अपर मुख्य सचिव सहित अन्य अधिकारियों को निकलना था। ईओ ने बिना कोई देरी किए और डांट से बचने के लिए एक पत्थर उठाया और स्वयं ही जलभराव वाले स्थान पर रख दिया। जिससे होकर अपर मुख्य सचिव समेत अन्य अधिकारीगण निकले।
अचानक बदला गया तय कार्यक्रम
अपर मुख्य सचिव का तय कार्यक्रम अचानक बदल जाने से स्थानीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि शुक्लागंज में सबसे पहले मोहल्ला आनंद नगर और मदनी नगर के क्षेत्रों में साफ सफ ाई की व्यवस्था उन्हें देखनी थी। जिसके लिए पहले से ही पालिका द्वारा बेहतर तैयारी की जा चुकी थी। लेकिन राजधानी मार्ग दुर्गा मंदिर के निकट जैसे ही अपर मुख्य सचिव का काफि ला पहुंचा तो वह आनंद नगर की ओर न जाकर पोनी रोड की ओर मुड गया। यह देख कोतवाली प्रभारी गंगाघाट और ईओ नगर पालिका समेत अन्य अफ सरों में हड़कंप मच गया।

निरीक्षण के दौरान जानकारी देते अपर मुख्य सचिव मुकुल सिंघल- फोटो : SHUKLGANJ