फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gangaghat Municipalitys husband caught by Maharashtra police, arrested in rape case

UP Crime: गंगाघाट पालिकाध्यक्ष के पति को महाराष्ट्र पुलिस ने पकड़ा, दुष्कर्म के मामले में किया है गिरफ्तार

Fri, 28 Jul 2023 11:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 28 Jul 2023 11:32 AM IST
सार

Shuklaganj News: नया नगर मीरा भईंदर थाने के उपनिरीक्षक गोविंदा करोड़ीवाल ने बताया कि दो महीने पहले संदीप के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद से लगातार महाराष्ट्र पुलिस तलाश कर रही थी।

विज्ञापन
Gangaghat Municipalitys husband caught by Maharashtra police, arrested in rape case
संदीप पांडेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव के शुक्लागंज में गंगाघाट नगर पालिकाध्यक्ष कौमुदी पांडेय के पति संदीप पांडेय को गुरुवार की रात महाराष्ट्र के थाणे जिले से आई पुलिस दुष्कर्म के एक मामले में गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। गिरफ्तारी करने आई महाराष्ट्र पुलिस के साथ पीड़ित युवती भी थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात महाराष्ट्र के थाणे जिले के नया नगर मीरा भईंदर थाने की पुलिस गंगाघाट पहुंची।

विज्ञापन

बताया कि मोहल्ला डाकतार कालोनी निवासी नगर पालिकाध्यक्ष के पति संदीप कुमार पांडेय के खिलाफ उनके थाने में आईपीसी की धारा 376, 377, 420, 406, 323, 504 व 506 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज है।  इस मामले में संदीप वांछित हैं। साथ में आई पीड़िता की निशानदेही और लोकेशन मिलने पर राजधानी मार्ग नेहरूनगर मोड़ स्थित कार्यालय में छापा मारकर संदीप पांडेय को पकड़कर गंगाघाट कोतवाली लाया गया।

विज्ञापन

यहां गंगाघाट पुलिस ने जीडी में आमद दिखाते हुए उन्हें महाराष्ट्र पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस उन्हें लेकर रवाना हो गई। उधर, नया नगर मीरा भईंदर थाने के उपनिरीक्षक गोविंदा करोड़ीवाल ने बताया कि दो महीने पहले संदीप के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद से लगातार महाराष्ट्र पुलिस तलाश कर रही थी। साथ में पहचान के लिए पीड़ित युवती को भी लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed