UP Crime: गंगाघाट पालिकाध्यक्ष के पति को महाराष्ट्र पुलिस ने पकड़ा, दुष्कर्म के मामले में किया है गिरफ्तार
Shuklaganj News: नया नगर मीरा भईंदर थाने के उपनिरीक्षक गोविंदा करोड़ीवाल ने बताया कि दो महीने पहले संदीप के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद से लगातार महाराष्ट्र पुलिस तलाश कर रही थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव के शुक्लागंज में गंगाघाट नगर पालिकाध्यक्ष कौमुदी पांडेय के पति संदीप पांडेय को गुरुवार की रात महाराष्ट्र के थाणे जिले से आई पुलिस दुष्कर्म के एक मामले में गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। गिरफ्तारी करने आई महाराष्ट्र पुलिस के साथ पीड़ित युवती भी थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात महाराष्ट्र के थाणे जिले के नया नगर मीरा भईंदर थाने की पुलिस गंगाघाट पहुंची।
बताया कि मोहल्ला डाकतार कालोनी निवासी नगर पालिकाध्यक्ष के पति संदीप कुमार पांडेय के खिलाफ उनके थाने में आईपीसी की धारा 376, 377, 420, 406, 323, 504 व 506 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज है। इस मामले में संदीप वांछित हैं। साथ में आई पीड़िता की निशानदेही और लोकेशन मिलने पर राजधानी मार्ग नेहरूनगर मोड़ स्थित कार्यालय में छापा मारकर संदीप पांडेय को पकड़कर गंगाघाट कोतवाली लाया गया।
यहां गंगाघाट पुलिस ने जीडी में आमद दिखाते हुए उन्हें महाराष्ट्र पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस उन्हें लेकर रवाना हो गई। उधर, नया नगर मीरा भईंदर थाने के उपनिरीक्षक गोविंदा करोड़ीवाल ने बताया कि दो महीने पहले संदीप के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद से लगातार महाराष्ट्र पुलिस तलाश कर रही थी। साथ में पहचान के लिए पीड़ित युवती को भी लाया गया।