{"_id":"6a68e51a5779b5f3b20679f8","slug":"ganga-water-level-rises-boat-operations-suspended-alert-issued-for-villages-in-the-katri-area-2026-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गंगा का जलस्तर बढ़ा: नाव संचालन पर रोक, कटरी के गांवों में अलर्ट, बैराज से 1.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा का जलस्तर बढ़ा: नाव संचालन पर रोक, कटरी के गांवों में अलर्ट, बैराज से 1.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया
Tue, 28 Jul 2026 10:56 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 28 Jul 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। कानपुर में मंगलवार को गंगा का जलस्तर 112.28 मीटर तक पहुंच गया जबकि शुक्लागंज में यह 110.94 मीटर दर्ज किया गया। हालांकि यह अभी चेतावनी बिंदु से करीब 11 मीटर नीचे है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कटरी क्षेत्र और गंगा किनारे बसे गांवों के लोगों को सतर्क कर दिया गया है। नाव संचालन पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
गंगा बैराज के जेई उत्तम पाल ने बताया कि हरिद्वार और नरौरा से छोड़े जा रहे पानी के कारण नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। मंगलवार को हरिद्वार से 60,303 क्यूसेक और नरौरा से 66,443 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं, कानपुर गंगा बैराज से 1,24,949 क्यूसेक पानी का छोड़ा गया। जलस्तर बढ़ने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए गंगा किनारे बसे क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
गंगा बैराज पर जल पुलिस की तैनाती कर दी गई है। साथ नाव संचालन पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासनिक टीमों के निर्देशों का पालन करें।